फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women cricket team defeated south africa in 2nd odi to seal the series

मिताली राज की कप्तानी पारी, दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त

Fri, 11 Oct 2019 05:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 11 Oct 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Indian women cricket team defeated south africa in 2nd odi to seal the series
मिताली राज

भारतीय महिला क्रिकेट ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे में हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वडोदरा में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने कप्तान मिताली राज और पूनम राउत की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हरा दिया। ये भारतीय महिला टीम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत है। 

विज्ञापन


मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए और भारत के सामने 50 ओवरों में 248 का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 48 ओवर में ही 5 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली।
विज्ञापन


भारतीय टीम की तरफ से कप्तान मिताली ने 66, पूनम ने 65 और हरमनप्रीत कौर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed