फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian women cricket team captain Mithali Raj said 181 dot balls that is big reason for loss to england in first odi

INDW vs ENGW: पहले वनडे में मिली हार पर बोलीं मिताली राज, बताया- कहां हुई चूक और क्यों हारी टीम इंडिया

Mon, 28 Jun 2021 03:52 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 28 Jun 2021 03:52 PM IST
सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में मिली हार के बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने इस मुकाबले में आधे से ज्यादा डॉट बॉल खेले। जिसके चलते टीम इंडिया सम्मानित स्कोर नहीं बना पाई। 

विज्ञापन
indian women cricket team captain Mithali Raj said 181 dot balls that is big reason for loss to england in first odi
मिताली राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम इंडिया इस मुकाबले में सिर्फ 201 रन ही बना पाई। भारत की तरफ सबसे ज्यादा 77 रन मिताली राज ने बनाए। इंग्लैंड  की महिला टीम ने भारत द्वारा दिए गए 202 रनों के लक्ष्य को 35 ओवर में हासिल कर लिया। ब्रिस्टल में खेले गए इस मैच में भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शेफाली वर्मा को अगर छोड़ दिया जाए तो किसी भी भारतीय महिला बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत का नहीं रहा। 

विज्ञापन


मिताली राज ने भारत को पहले वनडे में मिली हार के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की महिला टीम ने तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय महिला बल्लेबाजों ने मुकाबले में 181 डॉट बॉल खेले जिसके चलते टीम 201 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बात करते हुए मिताली ने कहा, हां, हमें इस संदर्भ में स्ट्राइक बदलते रहना होगा। हमारे लिए जरूरी है कि हमारे शीर्ष पांच बल्लेबाज रन बनाएं। हमें ये भी समझने की जरूरत है कि इंग्लैंड की तेज गेंदबाज काफी अनुभवी हैं। वे बेहतर तरीके से जानती हैं कि उन्हें इन परिस्थितियों में कैसे गेंदबाजी करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिताली ने यह भी कहा कि समय आ गया है कि भारतीय महिला टीम भविष्य के लिए युवा तेज गेंदबाजों को तैयार करके झूलन गोस्वामी को लंबे समय तक सेवा देने और अधिक जिम्मेदारी से अलग सोचें। उन्होंने कहा कि हमारे तेज गेंदबाजों ने अच्छी बॉलिंग नहीं की। उन्होंने आगे कहा, हम जल्दी विकेट लेकर इंग्लैंड पर दवाब बना सकते थे। 

मिताली के मुताबिक, इसलिए हमको झूलन की अपेक्षा अपने तेज गेंदबाजों को तरासना होगा, उन्हें ये भी समझना और सीखना चाहिए कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में गेंदबाजी कैसे की जाए। टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने इस मुकाबले में धैर्यपूर्वक पारी खेलते हुए 108 गेंदों पर 72 रन बनाए थे। जबकि शेफाली वर्मा ने 15 और स्मृति मंधाना ने 10 रन बनाकर आउट हुईं। 


वहीं टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर बात करते हुए मिताली ने कहा, हमें जरूरी मौकों पर तेज बल्लेबाजी करने की जरूरत है, हमने बीते कुछ समय से टारगेट सेट करने के बजाय उसे पीछा करते हुए आराम से हासिल किया है। हमें इस पर काम करना होगा, हमें यह जानने की जरूरत है कि 250 तक के स्कोर तक कैसे पहुंचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed