{"_id":"632ca4043b83a55a0f30b75b","slug":"indian-team-ready-to-give-a-grand-farewell-to-jhulan-at-lords-captain-harmanpreet-kaur-eye-on-clean-sweep","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND W vs ENG W: झूलन को लॉर्ड्स में शानदार विदाई देने के लिए तैयार भारतीय टीम, क्लीन स्वीप पर कप्तान की नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs ENG W: झूलन को लॉर्ड्स में शानदार विदाई देने के लिए तैयार भारतीय टीम, क्लीन स्वीप पर कप्तान की नजर
Thu, 22 Sep 2022 11:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:35 PM IST
सार
भारत ने आखिरी बार 1999 में इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीती थी। तब उसने 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी। हरमनप्रीत ने कहा, ‘जीत दर्ज करना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनका (झूलन) आखिरी मैच होगा। यह हम सभी के लिए बेहद भावुक पल होगा।'
विज्ञापन
झूलन गोस्वामी और हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद अब उनकी टीम अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को शनिवार को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे में शानदार विदाई देने के लिए तैयार है। इंग्लैंड के वर्तमान दौरे के बाद 39 वर्षीय झूलन गोस्वामी अपने दो दशक तक चले करियर को अलविदा कह देंगी।
हरमनप्रीत का मानना है कि सीरीज में क्लीन स्वीप करना उनके लिए शानदार विदाई होगी। भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 88 रन से हराकर 23 साल बाद उसकी धरती पर वनडे सीरीज जीती। हरमनप्रीत ने कहा, ‘लॉर्ड्स में होने वाला आखिरी मैच हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद झूलन संन्यास ले लेंगी और हम बिना किसी दबाव के इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं। मुझे बहुत खुशी है कि हम दूसरे वनडे में जीत दर्ज करने में सफल रहे और अब हम उस मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं।’
भारत ने आखिरी बार 1999 में इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीती थी। तब उसने 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी। हरमनप्रीत ने कहा, ‘जीत दर्ज करना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनका (झूलन) आखिरी मैच होगा। यह हम सभी के लिए बेहद भावुक पल होगा और हम निश्चित तौर पर वह मैच जीतना चाहेंगे। हम पहले ही सीरीज जीत चुके हैं और ऐसे में हम उस मैच का पूरा आनंद उठा सकते हैं क्योंकि मैं जानती हूं कि यह उनका आखिरी मैच है।’
विज्ञापन
अनुभवी साथी से बहुत कुछ सीखा
भारतीय कप्तान ने कहा झूलन गोस्वामी टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रही है। उन्होंने कहा, ‘वह ऐसी खिलाड़ी है जिन्होंने हमें काफी कुछ सिखाया है। जब मैंने पदार्पण किया तब वह कप्तान थी और मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है और अब हमारी युवा गेंदबाज रेणुका सिंह और मेघना सिंह भी उनसे सीख रही हैं। वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं और हमने उनसे काफी कुछ सीखा है।’
हरमनप्रीत ने 111 गेंदों पर नाबाद 143 रन की आकर्षक पारी खेली लेकिन उन्होंने कहा कि टीम की जीत में प्रत्येक खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, ‘आज की जीत बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया। जब मैं बल्लेबाजी कर रही थी तो पहले 50 रन तक बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।’
इंग्लैंड की कार्यवाहक कप्तान एमी जोंस ने कहा कि भारत के खिलाफ वर्तमान शृंखला से उनके युवा तेज गेंदबाजों को सीख मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक हार को पचा पाना मुश्किल होता है और उन्होंने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करके जीत को हमसे दूर कर दिया था। हरमन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उनके लिए गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल था और यह हमारी युवा गेंदबाजों के लिए अच्छा सबक है।’