Intra Squad: एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों को भारतीय टीम ने दी श्रद्धांजलि, एक मिनट का मौन रखा
इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कुल 266 लोगों की मौत हुई है। इनमें 241 लोग विमान में सफर कर रहे थे। बाकी हताहत लोग विमान के क्रैश होते समय मेघाणीनगर में घटनास्थल पर मौजूद थे। इस हादसे पर क्रिकेट समुदाय ने भी दुख व्यक्त किया था।
विस्तार
इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कुल 266 लोगों की मौत हुई है। इनमें 241 लोग विमान में सफर कर रहे थे। बाकी हताहत लोग विमान के क्रैश होते समय मेघाणीनगर में घटनास्थल पर मौजूद थे। इस हादसे पर क्रिकेट समुदाय ने भी दुख व्यक्त किया था। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पूर्व शुक्रवार से भारत ए के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है। मुकाबला शुरू होने से पहले टीम के खिलाड़ियों और सदस्यों ने अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, बेकेनहैम में हो रहे इंट्रा-स्क्वाड मैच में शामिल खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य काली पट्टी बांधकर उतरे। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि और पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता के प्रतीक के रूप में आज एक मिनट का मौन भी रखा गया।
The players and members of support staff involved in the intra-squad game in Beckenham are wearing black armbands.
— BCCI (@BCCI) June 13, 2025
A minute's silence was also observed today to pay homage to the victims of the Ahmedabad plane crash, as a mark of respect for the lives lost and solidarity with… pic.twitter.com/u364pNdGyu
भारतीय टीम 20 जून से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले भारत ए के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है। इस दौरान जहां टीम की कोशिश तैयारियों को अंतिम रूप देने पर रहेगी, वहीं टीम प्रबंधन सही संयोजन पर नजरें रखेगा। मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने यह मैच खाली स्टेडियम में खेलने का विकल्प चुना है जिससे विपक्षी टीम को उनकी रणनीति की भनक नहीं लग सके। इस मैच में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन पर निगाह रहेगी और भारतीय टेस्ट टीम की अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए इन दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना है।