फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team gives Asia Cup 2023 Trophy to Raghu Raghavendra Team India Throwdown Specialist

Asia Cup 2023: न खिलाड़ी, न कोच और न ही फिजियो, जानें टीम इंडिया ने किसे थमा दी एशिया कप ट्रॉफी

Mon, 18 Sep 2023 05:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 05:37 PM IST
सार

एशिया कप जीतने के बाद टीम इंडिया की ट्रॉफी टीम के सबसे युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को दी गई थी। हालांकि, बाद में यह ट्रॉफी एक अनजान आदमी के हाथों में देखी गई। इसके बाद सवाल उठे कि यह आदमी कौन था, जिसे भारतीय टीम ने ट्रॉफी थमा दी। 

विज्ञापन
Indian team gives Asia Cup 2023 Trophy to Raghu Raghavendra Team India Throwdown Specialist
ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलंबो में एशिया कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 10 विकेट से एतकरफा जीत हासिल की। पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को सिर्फ 50 रन पर आउट कर दिया, जिसमें मोहम्मद सिराज ने सिर्फ सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट लिए। इसके भारत ने केवल 6.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर आठवां एशिया कप खिताब जीता। क्रिकेट विश्व कप से पहले, यह जीत भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है, जिसके पास 2013 के बाद से कोई आईसीसी खिताब नहीं है।
विज्ञापन


ट्रॉफी के जश्न के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने ट्रॉफी उठाई। ट्रॉफी उठाने वाले पहले सदस्यों में से एक 20 वर्षीय तिलक वर्मा थे। भारतीय क्रिकेट में सबसे युवा या सबसे नए खिलाड़ी को दूसरों से पहले ट्रॉफी उठाने का मौका देना एक परंपरा रही है। इसके तुरंत बाद, एक और व्यक्ति आया जिसने ट्रॉफी उठाई। वह टीम में न तो कोई खिलाड़ी था, न ही कोच या फिजियो।
विज्ञापन


हालांकि, वह भारतीय टीम के एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य हैं। इनका नाम रघु राघवेंद्र है, जो 'थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट' हैं। उनका काम नेट्स पर भारतीय बल्लेबाजों को स्लिंगर से थ्रो-डाउन देना है। वह अकेले नहीं हैं क्योंकि भारत ने कथित तौर पर दो अन्य थ्रोडाउन विशेषज्ञों को नियुक्त किया है। कोहली ने पहले थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के बारे में कहा था "बहुत सारा श्रेय इन लोगों को जाता है, जिन्होंने हमें नियमित रूप से अभ्यास कराया और उनका योगदान अविश्वसनीय रहा है। आप लोगों को उनके नाम और चेहरे याद रखने चाहिए क्योंकि, हमारी सफलता के पीछे, इन लोगों ने बहुत प्रयास किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राघवेंद्र, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से हैं और बीसीसीआई में शामिल हुए। वह भारत के पहले थ्रो-डाउन विशेषज्ञ थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी को भी थ्रो-डाउन दिया है। रविवार को श्रीलंका को 50 रन पर समेटने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर खुशी नहीं छिपा सके और उन्होंने कहा कि वे टीम को जो विविधता देते हैं वह बेहद महत्वपूर्ण है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार स्पेल (21 रन पर 6 विकेट) डाला, जिसने एशिया कप फाइनल में श्रीलंका पर भारत की 10 विकेट से जीत की नींव रखी।

रोहित ने मैच के बाद मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा "जब मैं तेज गेंदबाजों को इस तरह का प्रदर्शन करते हुए देखता हूं तो मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है। सभी कप्तान तेज गेंदबाजी पर बहुत गर्व करते हैं, और मैं भी अलग नहीं हूं। हमारे पास तेज गेंदबाजों का एक शानदार समूह है। उन सभी के पास अलग-अलग कौशल सेट और विविधताएं हैं - कोई तेज गेंदबाजी कर सकता है, कोई गेंद को स्विंग करा सकता है, कोई अच्छा उछाल प्राप्त कर सकता है। जब आपको ये सभी पहलू एक टीम में मिलते हैं, तो यह एक अच्छा कारक होता है।" .

रोहित ने कहा कि सात ओवर के लगातार स्पैल में छह विकेट लेने के बाद सिराज इतने जोश में थे कि तेज गेंदबाज को गेंदबाजी करने से रोकने के लिए टीम ट्रेनर से बात करनी पड़ी। कप्तान ने कहा, "स्लिप से यह देखना बहुत सुखद था (सिराज ने किस तरह गेंदबाजी की)। उन्होंने गेंद को अन्य दो की तुलना में थोड़ा अधिक मूव करवाया। जब वह स्पैल डाल रहे थे तो हम उनके पीछे थे।"


रोहित ने हंसते हुए कहा, "उसने उस स्पैल में सात ओवर फेंके और मुझे ट्रेनर से संदेश मिला कि हमें उसे अब रोकना होगा। वह गेंदबाजी करने के लिए काफी बेताब था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed