फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team assistant coach Ryan ten Doeschate on Guwahati's Stadium track and Kuldeep yadav performance

IND vs SA: गुवाहाटी की पिच को लेकर आया डस्काटे का बयान, बारसापाड़ा के विकेट पर कुलदीप को बताया एक्स फैक्टर

Sat, 22 Nov 2025 08:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Nov 2025 08:17 PM IST
सार

पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद डस्काटे ने कहा कि बारसापाड़ा स्टेडियम पर भारतीय टीम को अधिक रास आयेगी लेकिन कहा कि टेस्ट मैच का नतीजा टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करता है, पिच पर नहीं।

विज्ञापन
Indian team assistant coach Ryan ten Doeschate on Guwahati's Stadium track and Kuldeep yadav performance
रेयान टेन डस्काटे - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। कोलकाता की तुलना में बारसापाड़ा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के मददगार नजर आ रही है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें स्पिनरों को भी मदद मिलेगी। भारत के लिए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव पहले दिन सफल रहे और उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। अब इस पिच को लेकर भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे का भी बयान आया है।
विज्ञापन
Trending Videos

रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे बल्लेबाज
पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद डस्काटे ने कहा कि बारसापाड़ा स्टेडियम पर भारतीय टीम को अधिक रास आयेगी लेकिन कहा कि टेस्ट मैच का नतीजा टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करता है, पिच पर नहीं। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उनके बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो रहा था। दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन की समाप्ति तक पहली पारी में छह विकेट पर 247 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डस्काटे बोले- पहली पारी के रन महत्वपूर्ण होंगे 
डस्काटे ने कहा, मेरा निजी मानना है कि विकेट यह तय नहीं कर सकता कि कौन जीतेगा। अगर हम कोलकाता में अच्छा खेलते तो उस पिच पर टेस्ट जीत जाते। आपको हालिया नतीजों पर नजर डालनी होगी। इस तरह के विकेट हमे अधिक रास आते हैं। यह कोलकाता की पिच से बिल्कुल अलग है। हम बेहतर विकेट की कल्पना कर रहे थे। मुझे लगा कि यह मुर्दा पिच है। मैने ट्रिस्टन स्टब्स को कहते सुना कि इस पर रन बनाना काफी मुश्किल हो रहा है। पहली पारी के रन काफी महत्वपूर्ण होंगे।
विज्ञापन

पहले दिन कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। सहायक कोच ने उनके बारे में कहा, हमे पता है कि कुलदीप का स्ट्राइक रेट बेहतरीन है। लेकिन शायद यह बात कि उसे ओवरस्पिन मिलता है और लाल मिट्टी और विकेट में थोड़ी ज्यादा रफ्तार के साथ गेंदबाजी कर सकता है, इससे उसे फायदा मिला। इस पिच पर वह हमारे लिए एक्स फैक्टर हैं। 

डस्काटे को जडेजा-सुंदर के प्रभावी होने की उम्मीद
डस्काटे ने उम्मीद जताई कि मैच में आगे रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर भी प्रभावी साबित होंगे। नीदरलैंड के पूर्व कप्तान और केकेआर के ऑलराउंडर रहे डस्काटे ने कहा, हमने पिच को अभी फिर देखा है। पैरों के कुछ निशान और गेंद के छोटे निशान है लेकिन लगता नहीं है कि यह पिच टूटेगी। उम्मीद है कि अगले कुछ दिन बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed