फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Spinner Ravichandran Ashwin slams australians on racism, says faced abuses in sydney earlier too

पहले भी बदतमीजी करते रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई दर्शक, टीम इंडिया से होती रही है अभद्रता

Sun, 10 Jan 2021 02:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 10 Jan 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Indian Spinner Ravichandran Ashwin slams australians on racism, says faced abuses in sydney earlier too
आर अश्विन - फोटो : PTI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चल रहा तीसरा टेस्ट मैच नस्लभेद के काले साये से घिर गया है। एससीजी में ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों द्वारा भारतीय खिलाड़ियों को अपशब्द कहे जाने और नस्लीय टिप्पणी करने के बाद से हर कोई नाराज है। एक तरफ जहां इसकी हर कोई आलोचना कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व क्रिकेटर नस्लभेद पर अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में मौजूदा टीम के सदस्य अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को कहा कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दर्शकों द्वारा नस्लवादी दुर्व्यवहार कोई नई बात नहीं है और इससे सख्ती से निपटे जाने की जरूरत है। अश्विन ने दिन के खेल के बाद कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पहले भी सिडनी में नस्लवाद का सामना किया है। मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘हमने पहले भी सिडनी में नस्लवाद का सामना किया है। इससे बेहद सख्ती से निपटे जाने की जरूरत है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को चौथे दिन के दूसरे सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ी मैदान के बीच उस वक्त एकत्रित हो गए जब स्क्वायर लेग बाउंड्री पर खड़े सिराज ने अपशब्द कहे जाने की शिकायत की। इसके बाद सुरक्षाकर्मी दर्शक दीर्घा में गए और अपशब्द कहने वाले व्यक्ति को ढूंढने लगे और फिर दर्शकों के एक समूह को स्टैंड से जाने को कहा गया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने भी इसके बाद पूरी घटना पर माफी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार मैदान के सुरक्षाकर्मियों ने छह लोगों को वहां से बाहर कर दिया। इस दौरान 10 मिनट के लिए खेल रूका रहा। अश्विन ने कहा, ‘मुझे 2011 में पता नहीं था कि नस्लवाद क्या होता है और आप किस तरह से दूसरों को छोटा दिखाते हैं। इसमें दूसरे लोग भी हंसते हुए साथ देते हैं। ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने भी इस घटना की अलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed