T20 World Cup: भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर अनुष्का शर्मा से लेकर रितिका सजदेह तक ने दी बधाई, जानें क्या कहा
बारबाडोस के मैदान में शनिवार को खेले गए टी20 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया।
विस्तार
टी20 विश्व कप जीतने के बाद अनुष्का शर्मा ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने भारतीय टीम की तस्वीरें साझा की। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी वामिका का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्या सभी खिलाड़ियों को टीवी पर रोते हुए देखने के बाद उन्हें गले लगाने के लिए कोई था? हां माय डियर, उन्हें 1.5 बिलियन लोगों ने गले लगाया था। क्या अद्भुत जीत है और क्या शानदार उपलब्धि है। चैंपियंस, बधाई हो।"
इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने अपने पति और भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए भी एक खास संदेश पोस्ट किया। उन्होंने किंग कोहली की एक खास तस्वीर साझा करते हुए खास मेसेज साझा किया। अनुष्का ने लिखा, "और... मैं इस आदमी से प्यार करती हूं। मैं तुमको अपना घर बुलाती हूं और इसके लिए तुम्हारी बहुत आभारी हूं- अब जाओ और मेरे लिए एक ग्लास पानी पीओ फिर इस जीत का जश्न मनाओ।"
