फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian players emerge as hottest overseas property in Womens Big Bash League 

महिला बिग बैश लीग: भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ी मांग, 14 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

Thu, 08 Jul 2021 05:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 08 Jul 2021 05:06 PM IST
सार

महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में भारतीय खिलाड़ियों की मांग बढ़ गई है। बता दें कि यह लीग 14 अक्तूबर से शुरू हो रही।

विज्ञापन
Indian players emerge as hottest overseas property in Womens Big Bash League 
शेफाली वर्मा - फोटो : social media

विस्तार

महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में भारतीय खिलाड़ियों की मांग बढ़ गई है। टीम इंडिया के युवा आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा की अगुआई में भारतीय महिला खिलाड़ियों की डब्ल्यूबीबीएल के आगामी सत्र के लिए काफी मांग है। बता दें कि यह लीग 14 अक्तूबर से शुरू हो रही। इससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होंगी। टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा गुरुवार को की गई। गौरतलब है कि भारत सितंबर-अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वन-डे, एक टेस्ट (डे-नाइट) और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगा। भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया में पहुंचने पर 14 दिन का पृथकवास भी पूरा कर चुकी होगी और इससे टीम को उनसे करार करने में आसानी होगी।

विज्ञापन

सिडनी सिक्सर्स की टीम शेफाली और बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव के साथ करार को अंतिम रूप देने के करीब है। क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और पूनम यादव की भी डब्ल्यूबीबीएल में मांग हो सकती है। सिडनी सिक्सर्स की मैनेजर और पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान लिसा स्थालेकर ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, 'शेफली वर्मा पर सभी की नजरें टिकी हैं, इसमें कोई शक नहीं है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'उसे ऑस्ट्रेलिया के हालात पसंद हैं, हमने टी-20 विश्व कप में ऐसा देखा। प्रत्येक क्लब में कुछ जगह खाली होंगी और भारतीय खिलाड़ी इस भूमिका में फिट हो सकते हैं... मुझे यकीन है कि उनसे संपर्क हो रहा होगा।' स्थालेकर ने कहा, 'इससे मदद मिलेगी कि वे देश में होंगे और दो हफ्ते का पृथकवास पहले ही पूरा कर चुके होंगे।' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश प्रमुख एलिस्टेयर डॉबसन ने भरोसा जताया कि महामारी के बावजूद विदेशी खिलाड़ियों की सेवाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed