IND Inning
163/9 (19.1 ov)
Target: 260
Mayank Yadav 1(2)*
Prince Yadav 11 (14)
IND need 97 runs in 5 remaining balls
{"_id":"5df358538ebc3e880968ed63","slug":"indian-pacer-jasprit-bumrah-to-bowl-at-india-nets-ahead-of-second-west-indies-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvWI: वापस लौटा टीम इंडिया का 'बब्बर शेर', दूसरे वन-डे से खुद को परखेंगे जसप्रीत बुमराह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: वापस लौटा टीम इंडिया का 'बब्बर शेर', दूसरे वन-डे से खुद को परखेंगे जसप्रीत बुमराह
Fri, 13 Dec 2019 02:54 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब पूरी तरह फिट हैं। टीम में अपनी वापसी से पहले वह विंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले टीम के खिलाड़ियों को नेट्स में बॉलिंग कर अपनी फिटनेस साबित करेंगे।
विज्ञापन
कमर की चोट के बाद रिहैबिलिटेशन में जुटे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले नेट पर भारतीय टीम के साथ अभ्यास करेंगे। बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज की शुरूआत से ही टीम से बाहर हैं। वह हालांकि अब ठीक होने की राह पर हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अगले साल न्यूजीलैंड दौरे से पहले वह फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच 18 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'बुमराह भारतीय टीम के साथ अभ्यास करेंगे। अब यह परंपरा बन गई है। टीम मैनेजमेंट ने भुवनेश्वर कुमार की फिटनेस भी इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले परखी थी हालांकि वह टीम का हिस्सा नहीं थे। इसी तरह बुमराह की फिटनेस को आजमाया जाएगा।'
विज्ञापन
सूत्र ने बताया, 'अब यही परंपरा बन गई है कि जब कोई खिलाड़ी फिट होता नजर आता है तो टीम प्रबंधन, फिजियो और ट्रेनर नेट अभ्यास में उन्हें परखते हैं।' बुमराह और हार्दिक पंड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हैं और मुंबई के बीकेसी मैदान पर उनका रिहैबिलिटेशन चल रहा है। ऐसी भी संभावना है कि बुमराह को भारत A टीम के साथ न्यू जीलैंड भेजा जाए ताकि उन्हें अभ्यास मिल सके।