IND vs PAK: पाकिस्तान के पूर्व पीएम को रोहित-गिल का करारा जवाब; शाहीन को जमकर धोया, 15 ओवर में 115 रन बटोरे
शाहबाज शरीफ ने कहा था कि भारतीय बल्लेबाज शाहीन अफरीदी को नहीं खेल सकते हैं। इसके बाद अगले ही मैच में रोहित और गिल ने शाहीन अफरीदी को जमकर धोया और 15 ओवर में ही 115 रन बना लिए।
विस्तार
शाहीन ने अपने 10 ओवर में दो मेडन ओवर किए थे और 35 रन देकर चार विकेट झटके थे। उनके अलावा नसीम शाह और हारिस रऊफ ने भी तीन-तीन विकेट लिए थे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के करिश्माई प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई थी। भारतीय टीम 48.5 ओवर में 266 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इस मैच में भारत के चार विकेट 66 रन पर गिर गए थे और ऐसा लग रहा था कि भारत बेहद छोटे स्कोर पर सिमट जाएगा। ऐसे में ईशान किशन ने 82 और हार्दिक ने 87 रन की पारी खेल टीम इंडिया को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था।
Sublime 6️⃣
A majestic flick & @ImRo45 deposits one over the ropes!
Authoritative way to get off the mark!
Tune-in to #AsiaCupOnStar, LIVE NOW on Star Sports Network#INDvPAK #Cricket pic.twitter.com/px5RgEIyZdविज्ञापन विज्ञापन— Star Sports (@StarSportsIndia) September 10, 2023
इस मैच के बाद भारतीय बल्लेबाजों की जमकर आलोचना हुई थी। खासकर रोहित शर्मा को लेकर कहा गया कि वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की अंदर आती गेंदों को नहीं खेल सकते हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाद शरीफ ने भी ट्वीट किया था कि ये लोग शाहीन अफरीदी को नहीं खेल सकते हैं। हालांकि, दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शाहबाज को गलत साबित कर दिया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने शुरुआत से ही शाहीन के खिलाफ बड़े शॉट खेले।
“THEY CANNOT PLAY HIM” https://t.co/wYmOCFezDR
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) September 2, 2023
शाहीन अफरीदी ने अपने शुरुआती तीन ओवरों में 31 रन लुटा दिए। इसका असर यह हुआ कि कप्तान बाबर ने उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया और रोहित के आउट होने के बाद ही उन्हें दोबारा गेंदबाजी का मौका मिला। शाहीन ने गिल को आउट भी किया, लेकिन तब तक वह अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे और टीम इंडिया को शानदार शुरुआत देकर अपना काम कर चुके थे। इन दोनों ने शुरुआत में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 15 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 115 रन तक पहुंचा दिया था। इसके बाद दोनों छह गेंद के अंतराल में आउट हो गए और पाकिस्तान ने मैच में वापसी की, लेकिन तब तक शाहीन, पाकिस्तान और शाहबाज शरीफ का घमंड टूट चकनाचूर हो चुका था। इस मैच में रोहित ने 49 गेंद में 56 और गिल ने 52 गेंद में 58 रन बनाए।