{"_id":"5e27014e8ebc3e4b5a7813b1","slug":"indian-mens-team-has-a-chance-to-win-olympic-quota-in-table-tennis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरूष टीम के पास TT में ओलंपिक कोटा हासिल करने का मौका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पुरूष टीम के पास TT में ओलंपिक कोटा हासिल करने का मौका
Tue, 21 Jan 2020 07:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 21 Jan 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस
- फोटो : social Media
भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम बुधवार से शुरू हो रहे ओलंपिक क्वालीफायर्स के जरिए टोक्यो ओलंपिक 2020 में जगह बनाकर इतिहास रचने की तैयारी में है।
विज्ञापन
पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय टीम में जी साथियान (विश्व रैंकिंग 30), शरत कमल (विश्व रैंकिंग 33) और हरमीत देसाई (विश्व रैंकिंग 86) जैसे अनुभवी खिलाड़ी है जिन्हें ओलंपिक के टीम स्पर्धा का टिकट हासिल करने के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना होगा।
विज्ञापन
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी इससे पहले भी ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं लेकिन जब उनके पास व्यक्तिगत नहीं टीम के तौर पर क्वालीफाई करने का मौका होगा। शुरुआती मुकाबले में पुरुष टीम का सामना लक्जमबर्ग से होगा। 17वीं वरीयता प्राप्त महिला टीम का सामना मजबूत मानी जाने वाली स्वीडन से होगा।
विज्ञापन