{"_id":"59bb9ff64f1c1b88688b4b6e","slug":"indian-leg-spinner-yuzvendra-chahal-said-due-to-indian-captain-virat-kohli-everyone-knows-me-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस खिलाड़ी ने कहा, कोहली ने दिलाई दुनिया में मुझे पहचान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस खिलाड़ी ने कहा, कोहली ने दिलाई दुनिया में मुझे पहचान
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Fri, 15 Sep 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'मैं विराट कोहली को धन्यवाद देता हूं, जिनकी वजह से आज सब लोग मुझे जानते हैं।' 17 सितंबर से शुरू होने वाली भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के पहले चहल ने कप्तान विराट की तारीफ करते हुए कहा, 'पहले बस लोग जानते थे कि कोई चहल है लेकिन विराट ने मुझे दुनिया में एक खास पहचान दिला दी।
विज्ञापन
पढ़ेंः- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, क्रिकेटरों ने शेयर की सेल्फी
विज्ञापन
गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल भले ही अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में फिलहाल नए हो लेकिन अपनी क्षमताओं की वजह से वन डे के अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रहे हैं। चहल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली की कप्तानी में ही खेलते हैं। उसी समन्वय को कोहली और चहल अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी बनाए रखना चाहते हैं, यही कारण है कि विराट इस युवा लेग स्पिनर का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एकमात्र टी-20 में भी चहल ने शानदार प्रदर्शन किया था। चहल ने इस टी-20 मुकाबले में तीन विकेट हासिल किए थे। इसके साथ ही वो देश के लिए अपने पहले 7 टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। चहल अंर्तराष्ट्रीय टी-20 मैचों में अब तक 14 विकेट ले चुके हैं।