फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Head coach Gautam Gambhir meet Bollywood star and KKR owner Shahrukh Khan during Anant Ambani wedding

Gautam Gambhir: अनंत अंबानी की शादी में मिले शाहरुख और गंभीर, कुछ ऐसे हुई दोनों की मुलाकात, देखें वीडियो

Mon, 15 Jul 2024 11:43 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 15 Jul 2024 11:43 AM IST
सार

गंभीर इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से भारतीय टीम के मुख्य कोच का पदभार संभालेंगे। गंभीर का कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप तक का है।

विज्ञापन
Indian Head coach Gautam Gambhir meet Bollywood star and KKR owner Shahrukh Khan during Anant Ambani wedding
गौतम गंभीर और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर और बॉलीवुड अभिनेता तथा आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक शाहरुख खान अनंत अंबानी की शादी के दौरान एक दूसरे से मिले। गंभीर के कोच बनने के बाद इन दोनों की यह पहली मुलाकात थी। गौरतलब है कि गंभीर आईपीएल 2024 से पहले केकेआर के मेंटर बने थे और टीम इस सीजन की विजेता बनकर उभरी थी। राहुल द्रविड़ के कोच पद से हटने के बाद गंभीर को यह जिम्मेदारी मिली है और उन्हें अब केकेआर का साथ छोड़ना होगा। 
विज्ञापन

देखते ही गंभीर से गले मिले शाहरुख
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे शाहरुख ने गंभीर को गले लगाया। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है लोग सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर रहे हैं। गंभीर और शाहरुख जिस तरह से एक दूसरे से गले मिले उससे दोनों के बीच कितनी अच्छी बॉन्डिंग है उसका पता चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन

केकेआर को दिलाए तीन खिताब
गंभीर 2011 से 2017 तक केकेआर टीम का हिस्सा रहे थे और उन्होंने अपनी कप्तानी में दो बार टीम को आईपीएल का खिताब दिलाया था। गंभीर की कप्तानी में टीम 2012 और 2014 सीजन की चैंपियन बनी थी। पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी से पहले गंभीर के मेंटर के तौर पर दोबारा केकेआर से जुड़े थे। इससे पहले वह दो सीजन तक लखनऊ सुपरजाएंट्स का हिस्सा रहे थे। पिछले दो सीजन केकेआर सातवें स्थान पर रही थी, लेकिन गंभीर के लौटते ही टीम ने पुरानी लय हासिल की और ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में हराकर तीसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता। 

श्रीलंका दौरे से संभालेंगे कमान
गंभीर इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से भारतीय टीम के मुख्य कोच का पदभार संभालेंगे। गंभीर का कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप तक का है। गंभीर का पहला लक्ष्य हालांकि अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को विजेता बनाने का होगा। अगले ही साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला भी खेला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed