फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket teams, both men and women, land in England

वीडियो: इंग्लैंड पहुंचीं भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें, मुंबई से एक साथ हुई थीं रवाना

Thu, 03 Jun 2021 04:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 03 Jun 2021 04:17 PM IST
सार

  • सात साल बाद टेस्ट मैच खेलेगी महिला टीम
  • पहली बार एक साथ रवाना हुईं दोनों टीमें

विज्ञापन
Indian cricket teams, both men and women, land in England
केएल राहुल - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें गुरुवार को इंग्लैंड पहुंच गईं। टीम इंडिया को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है तो वहीं भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड दौरे पर तीन वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके अलावा उसे एक टेस्ट भी खेलनी है, जिसकी शुरुआत 16 जून से ब्रिस्टल में होगी। महिला टीम का सात साल बाद यह पहला टेस्ट है। 

विज्ञापन

 



भारतीय पुरुष टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल ने लंदन में सुरक्षित पहुंचने की पुष्टि करते हुए पीछे चार्टर्ड फ्लाइट की फोटो के साथ ट्वीट किया, 'फ्लाइट उतर गई।'
 

दोनों टीमें अब साउथम्पटन की यात्रा करेंगी, जिसमें वे अपना अनिवार्य पृथकवास पूरा करेंगी। पृथकवास पूरा करने और इसके बाद कोविड-19 जांच के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली पुरुष टीम 18 जून से यहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

इसके बाद पुरुष टीम नॉटिघंम में चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड के सामने होगी। भारत कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए 20 सदस्यीय टीम के साथ पहुंचा है। बता दें कि महिला टीम का दौरा 15 जुलाई को समाप्त होगा। बता दें कि भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम एक चार्टर विमान से गुरुवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed