फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team to play 3 ODI against Australia before ODI WC, host Afghanistan and England next Year

Team India Schedule: विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया से तीन वनडे खेलेगा भारत, अगले साल तक का पूरा शेड्यूल जारी

Tue, 25 Jul 2023 08:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 08:41 PM IST
सार

बीसीसीआई ने 2023-24 सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसी साल विश्व कप से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद अगले साल अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज होगी। 
 

विज्ञापन
Indian cricket team to play 3 ODI against Australia before ODI WC, host Afghanistan and England next Year
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI

विस्तार

बीसीसीआई ने 2023-24 सीजन के लिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। अपने देश में वनडे विश्व कप की शुरुआत से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के लिए यह सीरीज विश्व कप की तैयारी के लिहाज से बहद अहम होगी। अपने घरेलू सीजन में टीम इंडिया कुल 16 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी, जिसमें पांच टेस्ट, तीन वनडे और आठ टी20 मैच शामिल हैं।
विज्ञापन


विश्व कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैच होंगे। वहीं, विश्व कप के बाद दोनों टीमें पांच टी20 मैच खेलेंगी। टी20 सीरीज 23 नवंबर को वाइजैग में शुरू होगी और तीन दिसंबर को हैदराबाद में समाप्त होगी।
विज्ञापन


जनवरी की शुरुआत में भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के हिस्से के रूप में इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैच खेलेगा। ये मैच हैदराबाद, वाइजैग, राजकोट, रांची और धर्मशाला में होंगे। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम की नजर 2024 टी20 विश्व कप की तैयारी पर भी है। इस वजह से टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी 2024 में तीन मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। 


सीजन 2023-24 में भारतीय टीम का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज
पहला वनडे:
22 सितंबर, दोपहर 1:30 बजे, मोहाली
दूसरा वनडे: 24 सितंबर, दोपहर 1:30 बजे, इंदौर
तीसरा वनडे: 27 सितंबर, दोपहर 1:30 बजे, राजकोट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज

पहला टी20: 23 नवंबर, शाम 7:00 बजे, विजाग
दूसरा टी20: 26 नवंबर, शाम 7:00 बजे, तिरुवनंतपुरम
तीसरा टी20: 28 नवंबर, शाम 7:00 बजे, गुवाहाटी
चौथा टी20: 1 दिसंबर, शाम 7:00 बजे, नागपुर
पांचवां टी20: 3 दिसंबर, शाम 7:00 बजे, हैदराबाद

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज

पहला टी20:
11 जनवरी, मोहाली
दूसरा टी20: 14 जनवरी, इंदौर
तीसरा टी20: 17 जनवरी, बेंगलुरु

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज

पहला टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद
दूसरा टेस्ट: 2-6 फरवरी, विजाग
तीसरा टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट
चौथा टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची
पांचवां टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed