फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Cricket team Schedule in February 2022 Against West Indies and Sri Lanka

Team India Schedule: अगले महीने तीन वनडे, तीन टी-20 और एक टेस्ट खेलेगा भारत, फरवरी के इन 10 दिनों में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच

Wed, 26 Jan 2022 04:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 04:03 PM IST
सार

फरवरी के महीने में भारत वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज होगी फिर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। फरवरी के 28 में से 10 दिन भारतीय टीम मैच खेलेगी। 

विज्ञापन
Indian Cricket team Schedule in February 2022 Against West Indies and Sri Lanka
फरवरी में भारतीय टीम कुल 10 दिन मैदान पर रहेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी के महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से भारत का घरेलू सीजन शुरू हो रहा है। अब भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के बाद जून के महीन तक अपने देश में ही क्रिकेट खेलेंगे। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। अगले महीने क्रिकेट फैंस को 10 दिन भारतीय खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे। फरवरी के महीने में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे, तीन टी-20 और श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है। 
विज्ञापन


अगले पांच महीने तक भारतीय टीम अपने देश में ही क्रिकेट खेलेगी। पहले भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद श्रीलंका के साथ टेस्ट और टी-20 सीरीज होगी। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद आईपीएल शुरू होगा, जो मई के अंत में खत्म होगा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम जून में भारत का दौरा करेगी। पांच महीने बाद जुलाई में भारत वेस्टइंडीज का दौरा करने जाएगा। 
विज्ञापन


फरवरी में भारत के मैच 
  • 6 फरवरी, भारत बनाम वेस्टइंडीज (वनडे)
  • 9 फरवरी, भारत बनाम वेस्टइंडीज (वनडे)
  • 11 फरवरी, भारत बनाम वेस्टइंडीज (वनडे)
  • 16 फरवरी, भारत बनाम वेस्टइंडीज (टी-20)
  • 18 फरवरी, भारत बनाम वेस्टइंडीज (टी-20)
  • 20 फरवरी, भारत बनाम वेस्टइंडीज (टी-20)
  • 28 फरवरी- 1 मार्च, भारत बनाम श्रीलंका (टेस्ट)

युवा खिलाड़ियों के पास अच्छा मौका
भारत को आने वाले पांच महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलना है। इस दौरान भारत के कई युवा खिलाड़ियों को वनडे और टी-20 टीम में मौका दिया जाएगा। युवा खिलाड़ी इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप और अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्डकप में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अवेश खान, हर्षल पटेल, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed