फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team journey in all the season of icc t20 world cup

T20 World Cup: विराट कोहली अपनी कप्तानी में नहीं बना पाए भारत को विश्व चैंपियन, जानें अन्य सीजन में कैसी थी टीम इंडिया की स्थिति

Mon, 08 Nov 2021 11:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 08 Nov 2021 11:52 AM IST
सार

वर्ल्ड कप के बाद छोटे प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का एलान कर चुके विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया को सुपर 12 स्टेज में ही बाहर होना पड़ा। ग्रुप बी में टीम इंडिया को शुरुआत के दो मुकाबलों में पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Indian cricket team journey in all the season of icc t20 world cup
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के अंतिम चार यानी सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही। इसी के साथ विराट कोहली का अपनी अगुवाई में भारतीय टीम को विश्व कप दिलाने का सपना भी चकनाचूर हो गया। वर्ल्ड कप के बाद छोटे प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का एलान कर चुके विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया को सुपर 12 स्टेज में ही बाहर होना पड़ा। ग्रुप बी में टीम इंडिया को शुरुआत के दो मुकाबलों में पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे विराट कोहली अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 2007 वाली सफलता दोहराने में असफल रहे। हालांकि एमएस धोनी खुद भी टीम के साथ बतौर मेंटर जुड़े थे लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। आइए जानते हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप के पिछले छह सीजन में कैसा था टीम इंडिया का प्रदर्शन।

विज्ञापन


साल 2007: भारत विजेता 
क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप का पहला विश्व कप 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ था। इसमें महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने बाजी अपने नाम की थी। धोनी की करिश्माई कप्तानी और गौतम गंभीर, युवराज सिंह जैसे कई खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने भारत को पहला विजेता बनाया। इस सीजन का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। 
विज्ञापन


साल 2009: भारत सुपर 8 में बाहर 
इस बार टूर्नामेंट का आयोजन लंदन में हुआ। यहां पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। जबकि धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया को सुपर 8 स्टेज में तीन मुकाबले हारकर बाहर होना पड़ा। भारत को दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज तीनों टीमों ने हराया और इसी के साथ टीम इंडिया ने कमजोर प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट का अंत किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
साल 2010: भारत सुपर 8 में बाहर 
टी-20 विश्व कप के तीसरे सीजन का आयोजन कैरेबियाई देश यानी वेस्टइंडीज में हुआ। भारतीय टीम ने इस सीजन में भी निराश किया और सुपर 8 स्टेज में अपने सभी मुकाबले हारकर बाहर हो गई। इस बार उसे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज तीनों के हाथों हार मिली। यहां इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया। 

साल 2012: भारत सुपर 8 में बाहर 
टी-20 वर्ल्ड कप के नए सीजन में नया विजेता देखने को मिला। कोलंबो में आयोजित खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया। एक बार फिर से भारत को निराशा हाथ लगी और खराब रन रेट की वजह से उसे सुपर 8 स्टेज से बाहर होना पड़ा। 

साल 2014: भारत उप-विजेता
टी-20 विश्व कप के पांचवें सीजन का आयोजन बांग्लादेश में हुआ। भारतीय टीम को यहां फाइनल में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा और वह उप-विजेता रही। देश की राजधानी ढाका में आयोजित खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में भारतीय टीम ने विराट कोहली के 77 रन की पारी के बदौलत 130 रन बनाए। हालांकि श्रीलंका ने कुमार संगकारा के 52 और थिसारा पेरेरा की 23 रनों की नाबाद पारी के दम पर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।  


साल 2016: भारत सेमीफाइनल में बाहर  
भारत में आयोजित हुए छठे विश्व कप में एक बार फिर से वेस्टइंडीज ने बाजी मारी। जबकि भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि यहां उसे वेस्टइंडीज के हाथों सात विकेट से करारी हार मिली। भारत ने विराट कोहली के 89 रनों की पारी के दम पर दो विकेट खोकर 192 रन बनाए। लेकिन वेस्टइंडीज ने लेंडल सिमंस (82*) और जॉनसन चार्ल्स (52) रन की पारियों के दम पर लक्ष्य को दो गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। कोलकाता में आयोजित फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed