फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशी से झूम उठी थीं रवि शास्त्री की मां, जब भेलपुरी वाले ने दी थी छह गेंदों पर छह छक्के मारने की खबर

Sat, 17 Aug 2019 04:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 17 Aug 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Indian coach Ravi Shastri mom was on ninth cloud when he smashed 6 sixes on six balls
भारतीय कोच रवि शास्त्री और मां - फोटो : सोशल मीडिया

1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रवि शास्त्री तीसरी बार टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभालेंगे। शास्त्री का नया कार्यकाल 2021 टी-20 विश्व कप तक रहेगा। 1985 में एक ओवर में छह छक्के जड़कर रातों-रात सुर्खियां बटोरने वाले ऑलराउंडर शास्त्री अपनी मस्तमौला जिंदगी के लिए भी पहचाने जाते हैं।

Indian coach Ravi Shastri mom was on ninth cloud when he smashed 6 sixes on six balls
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर टॉक शो ब्रेकफस्ट विद चैंपियंस में रवि शास्त्री ने उस पारी को याद करते हुए कई दिलचस्प खुलासे भी किए थे। छह गेंदों पर लगाए गए छह छक्के वाली पारी को याद करते हुए शास्त्री कहते हैं कि, 'उस रात मैं 3 बजे घर वापस लौटा तो दरवाजे पर मां खड़ी हुई थी। बडौदा के खिलाफ वो पारी खेल कर मैं रात को दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया। मां क्रिकेट की बड़ी शौकीन थी, लेकिन उस वक्त मैंने उन्हें अपने कारनामे के बारे में नहीं बताया बल्कि यह कह दिया कि सुबह समाचार देख लेना।

Indian coach Ravi Shastri mom was on ninth cloud when he smashed 6 sixes on six balls
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

रवि शास्त्री आगे बताते हैं कि क्योंकि मुझे सुबह पांच बजे प्रैक्टिस पर जाना था तो मैं अपने कमरे में चला गया। सुबह-सुबह जब मां सामान लेने बाहर गईं, वहां भेलपुरी वाले ने बताया कि रवि ने 6 गेंदों पर 6 छक्के मारे हैं। मां ने घर आकर जब 7 बजे दूरदर्शन पर समाचार सुना, तब तक यह खबर हर जगह आग की तरह फैल चुकी थी। मां तो खुशी से झूम उठी थी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian coach Ravi Shastri mom was on ninth cloud when he smashed 6 sixes on six balls
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

रणजी ट्रॉफी का यह मैच बॉम्बे और बडौदा के बीच मैच था। रवि शास्त्री ने 123 गेंदें खेलीं और 200 रन मार दिए। 13 छक्के और 13 चौके। इसी दौरान तिलक राज के एक ओवर में शास्त्री ने 6 छक्के भी जड़े थे। इस मैच में बॉम्बे की दूसरी पारी में रवि शास्त्री ने एक और रिकॉर्ड बनाया था। मैच की दूसरी पारी में शास्त्री ने रणजी इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज भी बने थे।

विज्ञापन
Indian coach Ravi Shastri mom was on ninth cloud when he smashed 6 sixes on six balls
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही 1985 में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियनशिप में हराने वाली टीम के स्टार परफॉर्मर रहे थे। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद रवि शास्त्री ने 1995 में मुंबई में वर्ल्ड मास्टर्स टूर्नामेंट से टीवी कमेंटेटर के तौर पर नई पारी शुरू की। हालांकि शास्त्री को नई पहचान तब मिली जब उन्होंने और सुनील गावस्कर ने ईएसपीएन-स्टार स्पोर्ट्स के साथ अप्रैल 2008 में लंबे समय से चला आ रहा कमेंटरी का अनुबंध खत्म कर इंडियन प्रीमियर लीग के लिए बीसीसीआई से अनुबंध कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed