फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Captain Virat Kohli Said Was Troubled By Back Pain In 2014; Fitness Trainer Shankar Basu helped me

कोहली ने खोला फिटनेस का राज: 2014 में पीठ दर्द से जूझ रहे भारतीय कप्तान की इस व्यक्ति ने की थी मदद, अब दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर

Tue, 21 Sep 2021 09:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Sep 2021 09:19 PM IST
सार

विराट कोहली ने शंकर बासु की किताब '100, 200 प्रैक्टिकल एप्लीकेशन इन स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग' में अपनी फिटनेस को लेकर बात कही है।

विज्ञापन
Indian Captain Virat Kohli  Said Was Troubled By Back Pain In 2014; Fitness Trainer Shankar Basu helped me
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, विराट के करियर में एक ऐसा भी दौर आया था, जब वे पीठ दर्द से बहुत परेशान थे। हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व फिटनेस कोच शंकर बासु ने उन्हें इस दर्द से छुटकारा पाने में मदद की थी। यह बात विराट कोहली ने खुद शंकर बासु की किताब '100, 200 प्रैक्टिकल एप्लीकेशन इन स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग' में कही है।
विज्ञापन


 

कोच के कहने पर इस तरह फिट हुए कोहली

Indian Captain Virat Kohli  Said Was Troubled By Back Pain In 2014; Fitness Trainer Shankar Basu helped me
विराट कोहली और शंकर बसु। - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने किताब में लिखा- 2014 में मैं पीठ दर्द से काफी परेशान था। ये ठीक होने का नाम नहीं ले  रहा था। हर सुबह में मुझे इसे ठीक करने के लिए 45 मिनट कसरत करनी पड़ती थी। हालांकि, दर्द पूरी तरह ठीक नहीं होती थी और वह मैच के दौरान दोबारा फिर से जकड़ जाती। इसके बाद बासु सर ने मुझसे बात की। उन्होंने ने ही मुझे वजन उठाने के लिए प्रेरित किया था। इसकी बदौलत ही मैं दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो पाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकर बासु ने दिलाया था भरोसा

Indian Captain Virat Kohli  Said Was Troubled By Back Pain In 2014; Fitness Trainer Shankar Basu helped me
विराट कोहली और शंकर बसु। - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान ने लिखा- पहले मैं वजन उठाने के आइडिया को लेकर तैयार नहीं था, लेकिन बासु सर ने मुझसे भरोसा रखने कहा था। मुझे उनपर पूरा भरोसा था। शंकर बासु 2015 से 2019 तक टीम इंडिया के फिटनेस कोच रह चुके हैं और मौजूदा समय में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए यह भूमिका निभा रहे हैं। 

वजन उठाने से कोहली को बेहतर परिणाम मिले
कोहली ने लिखा- मुझे श्रीलंका के खिलाफ 2015 में खेली गई सीरीज याद है। मैंने बासु सर से वजन उठाना सीखना शुरू कर दिया था। इसका परिणाम शानदार रहा था और मैं पूरी तरह फिट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed