फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Captain Virat Kohli Praises Sri Lanka and Say Team India is not Invincible

हार के बाद बोले विराट- हमने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने उससे अच्छी बल्लेबाजी

Fri, 09 Jun 2017 04:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 09 Jun 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
Indian Captain Virat Kohli Praises Sri Lanka and Say Team India is not Invincible
virat kohli
श्रीलंका के हाथों मिली 7 विकेट की करारी हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि भारतीय टीम अजेय नहीं। उन्होंने कहा कि टीम ने बल्ले से काफी अच्छा प्रदर्शन किया और पर्याप्त स्कोर ख्‍ाड़ा किया और गेंदबाजों ने भी अच्छी बॉलिंग की। 322 रन का लक्ष्य वाकई मुश्किल था और यदि श्रीलंका इसे पाने में सफल हुआ है, तो वो जीत का हकदार है।
विज्ञापन


विराट ने कहा, "चैपियंस ट्रॉफी में खेलने वाली हर टीम चैंपियन है। हमने अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने उससे अच्छी बल्लेबाजी। आपको दूसरी टीम को श्रेय देना होगा। अपने खिलाड़ियों की आलोचना करने के बजाय यह श्रीलंकाई बल्लेबाजों की सराहना करने का अवसर है। श्रीलंका ने अच्छी मानसिकता से क्रिकेट खेला और शानदार शॉट्स लगाए।"
विज्ञापन


मौजूदा चैंपियन के सामने अब करो या मरो की स्थिति खड़ी हो गई है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को हराना ही होगा। इस समीकरण पर कोहली ने कहा, "हां, यह बेहद रोमांचक बन गया है। अब हर मैच क्वार्टर फाइनल है। हमारे ग्रुप में हर टीम के दो-दो अंक हैं और जो जीतेगा वो आगे जाएगा। मेरी नजर में सभी टीमों के लिये रोचक स्थिति है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने कहा कि टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी गलतियों में सुधार करने और इनकी भरपाई की कोशिश करेंगी। भारतीय कप्तान ने कहा कि वो कोशिश करेंगे कि टीम अगले मैच में 20-25 रन अतिरिक्त जोड़े। भारत को अगला मैच ओवल में ही खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed