{"_id":"67ff94d06219a1499100206c","slug":"indian-captain-rohit-sharma-backed-odi-cricket-s-sustainability-in-the-current-era-of-the-sport-2025-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने किया वनडे क्रिकेट का समर्थन, बोले- यह एक अलग तरह की चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने किया वनडे क्रिकेट का समर्थन, बोले- यह एक अलग तरह की चुनौती
Wed, 16 Apr 2025 05:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 16 Apr 2025 05:00 PM IST
सार
रोहित ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा व्यवस्था में टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद, वनडे क्रिकेट खेल के सबसे सम्मानित प्रारूपों में से एक बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 50 ओवर के प्रारूप से उनका जुड़ाव गहरा है, जो एक क्रिकेटर के रूप में उनके प्रारंभिक वर्षों से जुड़ा है।
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट की बढ़ती साख के बीच वनडे क्रिकेट के भविष्य का समर्थन किया है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के साथ एक पॉडकास्ट में बताया कि किस तरह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अभियान के दौरान उनकी टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वनडे क्रिकेट हमेशा से ऐसी चुनौती पेश करता है जो कोई प्रारूप नहीं देता।
विज्ञापन
रोहित ने वनडे प्रारूप को बताया खास
रोहित ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा व्यवस्था में टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद, वनडे क्रिकेट खेल के सबसे सम्मानित प्रारूपों में से एक बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 50 ओवर के प्रारूप से उनका जुड़ाव गहरा है, जो एक क्रिकेटर के रूप में उनके प्रारंभिक वर्षों से जुड़ा है। रोहित ने कहा, मुझे पता है कि वनडे क्रिकेट को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं कि यह स्थायी है या नहीं। हम सभी लोग वनडे विश्व कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी देखकर ही बड़े हुए हैं और हमने ये खेल खेला भी है। वो सब मैच रोमांचक होते हैं। मुझे पता है कि वह पहले की बातें हैं क्योंकि लोग अब टी20 क्रिकेट देख रहे हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट की चुनौती अलग ही है।

रोहित की कप्तानी में भारत ने जीती थी चैंपियंस ट्रॉफी
भारत ने हाल ही में रोहित की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। रोहित ने इस दौरान पांच मैचों में 180 रन बनाए थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 83 गेंदों पर 76 रन बनाए थे जिससे भारत खिताब अपने नाम करने में सफल रहा था। वनडे में रोहित का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। उन्होंने 273 मैचों में 11138 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में भी प्रभावित किया था।
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: सिडनी टेस्ट में नहीं खेलने के फैसले पर गौतम गंभीर की क्या थी राय? रोहित ने सुनाया मजेदार किस्सा

फिलहाल रोहित आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रोहित का बल्ला आईपीएल में अब तक खामोश है और उन्होंने पांच मैचों में 11.20 के औसत से 56 रन बनाए हैं। रोहित इस बार कुछ मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी उतरे हैं।