फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Batters Runs in WC 2023 Virat Shubman Rohit Shreyas KL Rahul Runs in ODI World Cup Stats

ODI World Cup: विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों का दिखा दम, शीर्ष पांच ने मिलकर 2100+ रन बनाए, 63 छक्के भी लगाए

Wed, 15 Nov 2023 01:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Nov 2023 01:41 PM IST
सार

साल 2000 के बाद से भारत ने छह वनडे विश्व कप खेले हैं और पहली बार टीम के तीन बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा स्कोर किया है। इससे पहले पिछले पांच विश्व कप में अधिकतम दो भारतीय बल्लेबाजों ने 400+ स्कोर किया था।

विज्ञापन
Indian Batters Runs in WC 2023 Virat Shubman Rohit Shreyas KL Rahul Runs in ODI World Cup Stats
विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम का इस विश्व कप में प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। टीम ने अब तक अपने सभी नौ मैच जीते हैं और अजेय रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जहां एक तरफ भारतीय बल्लेबाजी शानदार रही है, वहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने भी घातक प्रदर्शन किया है। भारत ने 2023 विश्व कप में दबदबा बनाया और टूर्नामेंट में एकमात्र अपराजित टीम रही है। विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
विज्ञापन


हालांकि, भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता इस बार बहुत ज्यादा आसान और व्यवस्थित रहा है, जिससे फैंस की उम्मीद बढ़ी है। साल 2000 के बाद से भारत ने छह वनडे विश्व कप खेले हैं और पहली बार टीम के तीन बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा स्कोर किया है। इससे पहले पिछले पांच विश्व कप में अधिकतम दो भारतीय बल्लेबाजों ने 400+ स्कोर किया था। ऐसा 2003 और 2019 विश्व कप में हुआ था। वहीं, इस बार भारतीय शीर्षक्रम के पांच बल्लेबाजों ने मिलकर 2100 से ज्यादा रन बनाए हैं और अब तक 63 छक्के भी लगा चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने टीम कॉम्बिनेशन में किया बदलाव

Indian Batters Runs in WC 2023 Virat Shubman Rohit Shreyas KL Rahul Runs in ODI World Cup Stats
भारत के शीर्ष पांच - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम इस विश्व कप में जब खेलने उतरी थी तो उसका टीम कॉम्बिनेशन अलग था। शुरुआती दो मैच में ईशान किशन खेले थे, जबकि हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर खेल रहे थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ईशान की जगह शुभमन गिल की वापसी हुई, जबकि हार्दिक के चोटिल होने पर टीम कॉम्बिनेशन बदलना पड़ा। सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई। अब भारतीय शीर्ष क्रम की जिम्मेदारी रोहित शर्मा, शुभमन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के हाथों में है। शुरुआती कुछ मैचों में श्रेयस के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर करने की मांग हो रही थी, लेकिन फिर उन्होंने शानदार वापसी की और अब शतक भी लगा चुके हैं। 

विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन

Indian Batters Runs in WC 2023 Virat Shubman Rohit Shreyas KL Rahul Runs in ODI World Cup Stats
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस विश्व कप में हर भारतीय बल्लेबाज ने रन बनाने के लिए तत्परता दिखाई है, जिससे भारत के स्कोरिंग रेट को अच्छे रन रेट से बढ़ाने में मदद मिली है। पूर्व कप्तान विराट कोहली टीम में एंकर बैटर का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए काफी समय दिया गया है और उनका काम बाकी बल्लेबाजों को अपने ईर्दगिर्द बल्लेबाजी कराना है। यही वजह है कि टीम इंडिया मध्य के ओवरों में ज्यादा विकेट नहीं गंवाई है। विराट का फॉर्म देखने लायक रहा है और वह 99 की औसत से 594 रन बना चुके हैं, जो कि फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है। इस दौरान उन्होंने दो शतक और पांच अर्धशतक जड़े हैं। नाबाद 103 रन इस विश्व कप में कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। वह अब तक 55 चौके और सात छक्के लगा चुके हैं।

रोहित ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की

Indian Batters Runs in WC 2023 Virat Shubman Rohit Shreyas KL Rahul Runs in ODI World Cup Stats
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, हिटमैन का रोल शुरू में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की है। अगर उनका बल्ला चलता है तो विपक्षी टीम शुरू में ही दम तोड़ देती है। ऐसा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में देखने को मिला था। लगभग सभी मैचों में भारत की मजबूत शुरुआत और जीत के पीछे कप्तान रोहित की अहम भूमिका रही है। रोहित की बल्लेबाजी ने अब तक विपक्षी गेंदबाजों को डरा कर रखा है। वह अब तक 503 रन बनाने में सफल रहे, जो टूर्नामेंट में चौथा सबसे ज्यादा रन है। रोहित ने यह रन 55.88 की औसत से बनाए हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट बाकी भारतीय बल्लेबाजों की तुलना में सबसे ज्यादा (121.49) रहा है। रोहित ने अब तक इस टूर्नामेंट में एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। नाबाद 131 रन इस विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। रोहित अब तक इस विश्व कप में 58 चौके और 24 छक्के लगा चुके हैं, जो कि फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है।

खराब फॉर्म से फॉर्म में लौटे श्रेयस

Indian Batters Runs in WC 2023 Virat Shubman Rohit Shreyas KL Rahul Runs in ODI World Cup Stats
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
इस विश्व कप में शुरुआती मैचों में शॉर्ट गेंदों पर लगातार आउट होने के कारण श्रेयस अय्यर की गाड़ी पटरी से उतर गई थी। हालांकि, अय्यर ने मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जड़कर शानदार वापसी की। अब तक टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 128 रन का है, जो उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ बनाए। श्रेयस अब तक नौ पारियों में 70.16 की औसत से 421 रन बना लिए हैं। तीन बार वह नॉटआउट रहे हैं। 128* के अलावा श्रेयस 82 और 77 रन की पारियां भी खेल चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 106.58 का रहा है। इनमें एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, उन्होंने 32 चौके और 16 छक्के लगाए हैं। नीदरलैंड के खिलाफ शतक लगाकर श्रेयस ने खास उपलब्धि हासिल की थी। भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए विश्व कप में शतक लगाने वाले वह सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (1999) और युवराज सिंह (2011) ने ऐसा किया था।

केएल राहुल की सूझबूझ वाली बल्लेबाजी

Indian Batters Runs in WC 2023 Virat Shubman Rohit Shreyas KL Rahul Runs in ODI World Cup Stats
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ शीर्ष क्रम के विफल रहने पर जिस बल्लेबाज ने टीम इंडिया की नैया पार लगाई, वह हैं भारत के नंबर-पांच केएल राहुल। राहुल ने इस विश्व कप में कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट गिर जाने के बाद राहुल ने कोहली के साथ मिलकर जिताया। इसके बाद बांग्लादेश, इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ भी बेहतरीन पारियां खेलीं। नीदरलैंड के खिलाफ तो राहुल ने 62 गेंद में शतक जड़ा जो विश्व कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज शतक भी है। वह अब तक इस विश्व कप में आठ पारियों में 69.40 की औसत से 347 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 93.53 का रहा है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। राहुल ने अब तक इस विश्व कप में 32 चौके और सात छक्के लगाए हैं।

शुभमन गिल की उपयोगी पारी

Indian Batters Runs in WC 2023 Virat Shubman Rohit Shreyas KL Rahul Runs in ODI World Cup Stats
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
अपना पहला विश्व कप खेल रहे भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज और मौजूदा समय में वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस विश्व कप में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। शुरुआत में डेंगू से जूझने के बाद वह दो मैच नहीं खेले थे। पाकिस्तान के खिलाफ उनकी वापसी हुई और अब तक सात मैचों में 38.57 की औसत से 270 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 104.65 का रहा है। शुभमन ने तीन अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन उन्होंने रोहित के साथ मिलकर टीम इंडिया को आक्रामक शुरुआत दी है। शुभमन ने छोटी मगर प्रभावी पारियां खेली हैं। 92 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। इस दौरान उन्होंने 33 चौके और नौ छक्के लगाए हैं। 

सूर्यकुमार और जडेजा ने भी जरूरत पर रन बनाए

Indian Batters Runs in WC 2023 Virat Shubman Rohit Shreyas KL Rahul Runs in ODI World Cup Stats
विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
निचले मध्यक्रम ने क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिताया है। छह नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ 49 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 रन बनाए थे, जबकि स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ 35 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 29 रन की पारी खेलकर हार्दिक पांड्या की कमी को पूरा करने में अहम योगदान दिया। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ जडेजा ने बेहद दबाव में नाबाद 39 रन की पारी खेली थी। ऐसे में न्यूजीलैंड को भारतीय बल्लेबाजों से सतर्क रहना होगा।

पिछले 23 वर्षों में पहली बार तीन भारतीय बल्लेबाज के 400+ रन

Indian Batters Runs in WC 2023 Virat Shubman Rohit Shreyas KL Rahul Runs in ODI World Cup Stats
विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
यह साल 2000 के बाद पहली बार है जब भारत के तीन बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। 2003 विश्व कप में सचिन तेंदुलकर ने 673 रन और सौरव गांगुली ने 465 रन बनाए थे। वहीं, 2007 में भारत का कोई बल्लेबाज 400 से ज्यादा रन नहीं बना सका था। भारतीय बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से ही टीम इंडिया तब ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। 2007 के बाद भारतीय टीम हर वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल या उससे ऊपर के स्टेज में पहुंची है। 2011 में सचिन तेंदुलकर (482 रन) 400 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज रहे थे। वहीं, 2015 में सिर्फ शिखर धवन (412 रन) ने 400+ रन बनाए। 2019 में रोहित और कोहली दोनों ने 400 से ज्यादा रन बनाए थे। रोहित 648 रन बनाकर टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर रहे थे, जबकि विराट ने 443 रन बनाए थे। 

Indian Batters Runs in WC 2023 Virat Shubman Rohit Shreyas KL Rahul Runs in ODI World Cup Stats
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इस विश्व कप में विराट (594* रन) के अलावा रोहित (503* रन), श्रेयस अय्यर (421* रन), केएल राहुल (347* रन) और शुभमन गिल (270* रन) बना चुके हैं। यानी भारत के शीर्ष पांच ने कुल मिलाकर अब तक 2135 रन बना लिए हैं। वहीं, इन पांचों ने 63 छक्के भी लगा दिए हैं। भारत को अगर विश्व कप जीतना है तो बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 2015 और 2019 दोनों विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार की वजह बल्लेबाजी रही थी। 2015 के सेमीफाइनल में जहां ऑस्ट्रेलिया के 329 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 233 रन बना पाई थी, वहीं 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के 240 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम 221 रन पर सिमट गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed