इनकार: कोरोना वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं क्रिकेटर मुरली विजय, जानें क्या है वजह
भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय ने कोरोना वैक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया है। हाल ही में सैयद मु्श्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के चयनकर्ताओं ने उनके नाम पर चर्चा भी नहीं की। मुरली कुछ वर्षों से क्रिकेट से दूर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय घरेलू टूर्नामेंट में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। वह डोमेस्टिक क्रिकेट में तमिलानाडु की टीम से खेलते हैं। इस बार उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। अब मुरली विजय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कोरोना वैक्सीन लेने से इनकार कर दिया है। मुरली को टीम में जगह नहीं मिलने की असल वजह वही हैं। बीसीसीआई ने कोरोना से बचाव के लिए घरेलू क्रिकेट में भाग लेना वाले सभी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य किया है। खबरों के मुताबिक, वह बायो-बबल में जाना नहीं चाहते हैं।
वैक्सीन लेने के बावजूद चयन की उम्मीद कम
मीडिया खबरों के मुताबिक अगर मुरली विजय कोरोना वैक्सीन लगवा भी लेते हैं तो उनके चयन की गारंटी कम है। 37 साल के हो चुके मुरली ने बीते दो साल से अधिक समय से घरेलू क्रिकेट में किसी टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है। वह बीते दो सीजन में इंडियन प्रीमियर लीग का भी हिस्सा नहीं रहे। इसके अलावा उन्होंने अपनी डोमेस्टिक टीम तमिलनाडु के लिए साल 2019 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। जबकि भारत के लिेए वह चार से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेले थे। तब विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती थी।
मुरली विजय का क्रिकेट करियर
मुरली विजय 61 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधत्व कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार नॉट आउट रहते हुए 105 पारियों में 3982 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 12 शतक और 15 अर्धशतक हैं। क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 167 रन रहा। इसके अलावा मुरली ने भारत के लिए 17 एकदविसीय मैच भी खेले जिनमें 339 रन बनाए हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 71 रन है। इतना ही नहीं उन्होंने भारत के लिए 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें उनके बल्ले से 169 रन निकले। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका हाईएस्ट स्कोर 48 रन रहा।