फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian and england cricket team practice at pca stadium in mohali

सर्दी में दोनों टीमों ने बहाया जमकर पसीना

Tue, 22 Jan 2013 12:55 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Jan 2013 12:55 AM IST
विज्ञापन
indian and england cricket team practice at pca stadium in mohali

पांच वन-डे मैचों की सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम सीरीज गंवाने के डर से सोमवार को अभ्यास सत्र के निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा पहले ही होटल से निकल पड़ी। पीसीए स्टेडियम मोहली में 23 जनवरी को भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच वन-डे मुकाबला होना हैं। इसके लिए दोनो टीमें शहर के जेडब्लू मेरिएट होटल में ठहरी हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को भारत और इंग्लैंड की टीमों को पीसीए स्टेडियम मोहाली में अलग अलग समय में अभ्यास सत्र में शामिल होना था। इंग्लैंड टीम के अभ्यास सत्र का समय दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक था, लेकिन इंग्लैंड टीम 12 बजे ही होटल से पीसीए स्टेडियम में अभ्यास के लिए निकल पड़ी। ऐसा शायद इसलिए किया गया क्योंकि टीम ने इससे पहले खेले गए तीनों मैच देश के दूसरे हिस्सों में अलग परिस्थितियों में खेले हैं।
विज्ञापन


वहीं पिछले कुछ दिनों से शहर का मौसम काफी ठंडा रहा है और बदलते मौसम में पिच का मिजाज जानने के लिए इंग्लिश खिलाड़ी स्टेडियम में जल्दी पहुंच होंगे। वहीं इस सीरीज में भारतीय टीम तय समय पर ही पीसीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने के लिए होटल से रवाना हुई। होटल से निकलते हुए भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चेहरे पर मुस्कुराहट साफ देखी जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed