फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAKvSA: भारतीय मूल के इस अफ्रीकी सदस्य को पाकिस्तान ने रोका, नहीं दिया वीजा

Sun, 17 Jan 2021 09:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 17 Jan 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Indian analyst Prasanna Agoram working with South Africa denied Pakistan visa
दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : social media

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के अहम सदस्य प्रसन्ना अगोरम को वीजा देने से मना कर दिया, जिस कारण वह टीम के साथ कराची नहीं जा सके। इसके बाद वह घर से ही काम करेंगे।

Indian analyst Prasanna Agoram working with South Africa denied Pakistan visa
प्रसन्ना अगोरम - फोटो : social media

दरअसल, प्रसन्ना के पास भारतीय वीजा है और वह पिछले 11 साल से दक्षिण अफ्रीकी टीम के अहम सदस्य हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में प्रसन्ना ने कहा, 'मैं यहां से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। हां, यह मेरे लिए और टीम के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा झटका है लेकिन हमें प्रोटोकॉल को समझने की आवश्यकता है। मुझे बताया गया है कि भारत के पूर्व खिलाड़ी लालचंद राजपूत जो जिम्बाब्वे के कोच हैं, पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकते। इसके अलावा पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार भी भारत नहीं आ सकते। इसलिए मैं अकेला व्यक्ति नहीं हूं।'

Indian analyst Prasanna Agoram working with South Africa denied Pakistan visa
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम - फोटो : social media

बता दें कि 14 साल में पहली बार दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज के लिए शनिवार को कराची पहुंची। टीम ने पिछली बार 2007 में टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। अफ्रीकी टीम ने तब दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला को 1-0 से जीता था। पाकिस्तान ने इसके बाद 2010 और 2013 में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian analyst Prasanna Agoram working with South Africa denied Pakistan visa
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर 2009 में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यूएई को अपना घरेलू स्थल चुनना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीकी टीम को मौजूदा दौरे पर कराची (26 से 30 जनवरी) और रावलपिंडी (चार से आठ फरवरी) में दो टेस्ट मैचों के बाद तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला (11 फरवरी से) में भाग लेना है।

विज्ञापन
Indian analyst Prasanna Agoram working with South Africa denied Pakistan visa
दक्षिण अफ्रीका टीम - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को पाकिस्तान पहुंचने के बाद कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें पहली बार आउटडोर अभ्यास सत्र में भाग लेने का मौका मिला। दक्षिण अफ्रीका टीम के मीडिया मैनेजर के मुताबिक, उनके दल में शामिल 21 खिलाड़ियों का शनिवार को यहां पहुंचने पर कोविड-19 जांच के लिए नमूना लिया गया था। इसमें सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed