फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India won the World Cup by luck West Indies Andy Roberts strange statement on Team India victory in 1983

World Cup: 'भारत किस्मत से जीता था विश्व कप', 1983 में टीम इंडिया की जीत पर वेस्टइंडीज के दिग्गज का अजीब बयान

Thu, 06 Jul 2023 11:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 06 Jul 2023 11:10 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने 183 रन बनाए थे। क्रिस श्रीकांत ने 57 गेंद पर 38 रन बनाए थे। संदीप पाटिल ने 27 और मोहिंदर अमरनाथ ने 26 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 140 रन पर सिमट गई। भारत 43 रन से जीता था। अमरनाथ और मदन लाला ने तीन-तीन विकेट लिए थे। अमरनाथ प्लेयर ऑफ द मैच जीते थे।

विज्ञापन
India won the World Cup by luck West Indies Andy Roberts strange statement on Team India victory in 1983
1983 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ कपिल देव - फोटो : social media

विस्तार

भारत को पहली बार क्रिकेट विश्व कप जीते हुए 40 साल हो चुके हैं। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब अपने नाम किया था। उस विश्व कप में मिली हार को वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स अब तक नहीं भूल पाए हैं। उनका मानना है कि भारत किस्मत से चैंपियन बना था। रॉबर्ट्स को आधुनिक वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाजी का जनक माना जाता है। वह 1975 और 1979 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे।
विज्ञापन


रॉबर्ट्स के रहते हुए वेस्टइंडीज की टीम 1983 में अपने खिताब का बचाव करने में असफल रही थी और फाइनल में भारत से हार गई थी। रॉबर्ट्स ने कहा कि फाइनल में किसी भी भारतीय क्रिकेटर ने उन्हें प्रभावित नहीं किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ''हम फॉर्म में थे, लेकिन खराब खेल के कारण हारे। यह 1983 में भारत की किस्मत ही थी। हम 1983 में दो मैच हारे थे और दोनों भारत के खिलाफ गंवाए थे। इसके पांच या छह महीने के बाद हमने भारत को 6-0 से हराया था। 180 के करीब आउट होने के बाद भाग्य ने भारत का साथ दिया।''
विज्ञापन


क्यों मैच हार गई थी वेस्टइंडीज की टीम?
मैच के टर्निंग पॉइंट के बारे में बोलते हुए रॉबर्ट्स ने कहा कि विवियन रिचर्ड्स के आउट होने से खेल पर टीम की पकड़ कमजोर हो गई। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि ऐसा तब हुआ जब विव रिचर्ड्स आउट हो गए। हम कभी मैच में वापस नहीं लौट पाए। फाइनल में एकमात्र अंतर यह था कि 1983 में हमने दूसरे पारी में बल्लेबाजी की। यही अंतर था।''
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल में क्या हुआ था?
वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने 183 रन बनाए थे। क्रिस श्रीकांत ने 57 गेंद पर 38 रन बनाए थे। संदीप पाटिल ने 27 और मोहिंदर अमरनाथ ने 26 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 140 रन पर सिमट गई। भारत 43 रन से जीता था। अमरनाथ और मदन लाला ने तीन-तीन विकेट लिए थे। अमरनाथ प्लेयर ऑफ द मैच जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed