भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराया, जीत ली सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया कप से पहले भारत के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। शुक्रवार को हुए टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की।
रांची में हुए सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों का बढ़िया प्रदर्शन दूसरे मैच में भी जारी रहा। श्रीलंका के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू तक नहीं पाए।
भारत की ओर से एकता बिष्ट और पूनम यादव ने 3-3 विकेट चटकाए। जबकि शिखा पांडे और स्नेहा राणा को एक-एक सफलता मिली। श्रीलंका की पूरी पारी 20 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन ही बना सकी।
मिताली ने 6 चौके जड़कर लगाई नाबाद फिफ्टी
श्रीलंका के 107 रनों के जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट और 6 गेंद रहते मैच अपने नाम किया। कप्तान मिताली राज ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके जड़े।
मिताली के अलावा अनुजा पाटिल ने 34 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई।