{"_id":"6ad5018b111b5f77570cc5f8","slug":"india-women-vs-zimbabwe-women-shafali-verma-smashes-record-breaking-fifty-as-india-win-in-8-5-overs-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम जिम्बाब्वे: शेफाली ने तूफानी अर्धशतक से कौन सा रिकॉर्ड बनाया, भारतीय टीम की जीत कैसे बनी ऐतिहासिक?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम जिम्बाब्वे: शेफाली ने तूफानी अर्धशतक से कौन सा रिकॉर्ड बनाया, भारतीय टीम की जीत कैसे बनी ऐतिहासिक?
Sun, 18 Oct 2026 10:57 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:57 PM IST
सार
भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मुकाबले में नौ विकेट से हराकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। भारत ने 67 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की, जो 100 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महिला टी20 में एक नया रिकॉर्ड है। इस दौरान शेफाली वर्मा ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI Women
विस्तार
भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया। मेहमान टीम को 102 रन पर रोकने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने महज 8.5 ओवर में 103 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया। भारत की इस शानदार जीत की नायिका सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने तूफानी अर्धशतक लगाया। कप्तान स्मृति मंधाना ने भी उनका बखूबी साथ दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी हुई। वहीं, गेंदबाजी में निकी प्रसाद ने अपने स्पैल की पहली दो गेंदों पर लगातार विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
Trending Videos
मंधाना-शेफाली
- फोटो : BCCI Women
67 गेंद शेष रहते भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत
103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। दोनों ने महज 7.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़ दिए और मुकाबले को पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।
शेफाली के आउट होने के बाद भारत को जीत के लिए कुछ ही रन बनाने थे। टीम ने 8.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने 67 गेंद शेष रहते जीत हासिल की, जो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गेंदें शेष रहने के लिहाज से नया रिकॉर्ड है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2026 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 107 रन का लक्ष्य 65 गेंद शेष रहते हासिल किया था। वहीं, इंग्लैंड ने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 110 रन का लक्ष्य 60 गेंद शेष रहते पूरा किया था।

शेफाली-मंधाना
- फोटो : BCCI Women
शेफाली वर्मा का तूफानी अर्धशतक, मंधाना भी चमकीं
भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने महज 25 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत की जीत को बेहद आसान बना दिया। दूसरी ओर, कप्तान स्मृति मंधाना ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों में 8 बाउंड्री की मदद से नाबाद 47 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ पारियों के दम पर भारत ने लक्ष्य को बेहद कम समय में हासिल कर लिया।

शेफाली ने एक कैलेंडर वर्ष में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
इस मुकाबले में 55 रन की पारी के साथ शेफाली वर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह 2026 में अब तक महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान सर्वाधिक 50 या उससे ज्यादा रन की पारियां खेलने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। यह उनका इस साल का नौवां 50+ स्कोर रहा। इस सूची में भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2024 में आठ बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने 2018 में सात बार यह उपलब्धि हासिल की थी। हॉन्गकॉन्ग की नताशा माइल्स भी 2026 में सात बार 50+ स्कोर बना चुकी हैं।
सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज
शेफाली वर्मा ने इस साल टी20 क्रिकेट में रनों के मामले में भी शानदार प्रदर्शन किया है। 2026 में उनके नाम अब तक 922 रन दर्ज हो चुके हैं। इस आंकड़े के साथ वह कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की एल. वोल्वार्ड्ट 824 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने इस साल 821 रन बनाए हैं। हांगकांग की नताशा माइल्स के नाम 800 रन दर्ज हैं।

निकी प्रसाद
- फोटो : BCCI Women
गेंदबाजी में निकी प्रसाद का कमाल
इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 20 ओवर में 8 विकेट पर 102 रन के स्कोर पर रोक दिया। चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 34 रन बनाए, जबकि जोसेफिन नकोमो 27 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से निकी प्रसाद ने दो ओवर में सिर्फ सात रन देकर दो विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने स्पैल की पहली दो गेंदों पर चिपो मुगेरी-तिरिपानो और न्याशा ग्वांजुरा को आउट कर भारतीय टीम को अहम सफलताएं दिलाईं। इसके अलावा भारतीय गेंदबाजों ने भी किफायती प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।