फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women s BEAT Australia in t20

धोनी से पहले ही महिला टीम ने कंगारुओं को हराया

Tue, 26 Jan 2016 07:53 PM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
India Women s BEAT Australia in t20

गणतंत्र दिवस पर भारतीय प्रशंसकों को लाजवाब तोहफा देते हुए भारतीय टीम ने टी-20 में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5

विज्ञापन
विकेट से हरा दिया। भारत ने यह मैच 8 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया।

एडिलेड में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन बनाए। भारत को पहली सफलता मैच की तीसरी ही गेंद पर मिल गई जब झूलन गोस्वामी ने ग्रीस हैरिस (0) को आउट कर दिया।
विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिससे मेजबान कंगारू टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। उसकी ओर से एलिशा हेली ने नाबाद 41 और ओपनर बेथ मूने ने 36 रन बनाए थे। हेली ने महज 15 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से तूफानी पारी खेलते हुए नाबाद 41 रन बनाए। भारत की ओर पूनम यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


मिताली राज की अगुवाई में टीम इंडिया ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। धोनी की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही एडिलेड में ही भारत की महिला टी-20 टीम ने शानदार जीत के साथ आगाज कर ही दिया है।

टी-20 में बनाया सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड

India Women s BEAT Australia in t20

मिताली राज की कप्तानी ने भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और टी-20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली। हालांकि भारत को भी शुरुआत में ही झटका लग गया था। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर भारत ने मिताली राज (4) का कीमती विकेट खो दिया।

लेकिन इसके बाद ओपनर स्मृति मंधाना ने वेद कृष्मामूर्ति (35) के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती संकट से उबार लिया। स्मृति के 29 रन पर आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर ने तेजी से रन बनाते हुए 31 गेंदों में 46 रन (6 चौके और 1 छक्का) जोड़ लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed