फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India wins Border-Gavaskar Trophy vs Australia for 4th consecutive time, happened for first time in 26 years

IND vs AUS: भारत ने लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, 26 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Sun, 19 Feb 2023 04:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Feb 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेली गई हैं। इनमें से 11 बार टीम इंडिया ने इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है।
loader
India wins Border-Gavaskar Trophy vs Australia for 4th consecutive time, happened for first time in 26 years
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागपुर टेस्ट में करारी शिकस्त देने के बाद भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। इस साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास भी रच दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में मिली जीत के साथ ही भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर लगातार चौथी बार कब्जा किया। करीब 26 साल से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेली जा रही है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी टीम ने लगातार चौथी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया हो।

भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई

दिल्ली टेस्ट जीतते ही ऑस्ट्रेलिया पर भारत की बढ़त 2-0 की हो गई है। अब टीम के चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज हारने की सारी संभावनाएं खत्म हो गई हैं। अगला दो टेस्ट हारने पर भी सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो पाएगी। अगर सीरीज ड्रॉ भी रहती है तब भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर भारत का कब्जा रहेगा। 1996 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हुई थी, तब से अब तक दोनों टीमों में से सिर्फ भारत ने ही लगातार चार बार इस पर कब्जा जमाकर रखा है। 1996 से पहले इसे भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज नाम से ही खेला जाता था।

दोनों टीमों के आंकड़े

अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेली गई हैं। इनमें से 11 बार टीम इंडिया ने इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। भारत ने 1996/97, 1997/98, 2000/01, 2003/04, 2008/09, 2010/11, 2012/13, 2016/17, 2018/19, 2020/21, 2022/23 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार यह ट्रॉफी जीती है। उसने 1999/00, 2004/05, 2007/08, 2011/12, 2014/15 में इस ट्रॉफी पर कब्जा किया। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच कुल 28 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 12 सीरीज जीती है, जबकि टीम इंडिया ने 10 सीरीज पर कब्जा किया है। तीन सीरीज ड्रॉ रही हैं। 

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
साल नतीजा
1996/97 भारत अपने देश में 1-0 से जीता
1997/98 भारत अपने देश में 2-1 से जीता
1999/00 भारत ऑस्ट्रेलिया में 3-0 से हारा
2000/01 भारत अपने देश में 2-1 से जीता
2003/04 भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज 1-1 से
ड्रॉ (भारत ने ट्रॉफी रिटेन किया)
2004/05 भारत अपने देश में 2-1 से हारा
2007/08 भारत ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से हारा
2008/09 भारत अपने देश में 2-0 से जीता
2010/11 भारत अपने देश में 2-0 से जीता
2011/12 भारत ऑस्ट्रेलिया में 4-0 से हारा
2012/13 भारत अपने देश में 4-0 से जीता
2014/15 भारत ऑस्ट्रेलिया में 2-0 से हारा
2016/17 भारत अपने देश में 2-1 से जीता
2018/19 भारत ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से जीता
2020/21 भारत ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से जीता
2022/23 भारत अपने देश में 2-0 से आगे

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए समीकरण
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 104 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से 32 मुकाबले भारत ने और 43 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। एक मैच टाई और 28 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम अब जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से सिर्फ एक कदम दूर है। अब भारत को सिर्फ एक मैच और जीतना है। सीरीज ड्रॉ रहने की स्थिति में भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए नुकसान उठाना होगा। उसे फाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे दो टेस्ट में से एक जीतना जरूरी हैं। दोनों हार उसके फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले दो टेस्ट की सीरीज पर निर्भर कर देगी। हालांकि, सीरीज 3-1 से जीतने पर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed