IND vs AUS: भारत ने लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, 26 साल में पहली बार हुआ ऐसा
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
नागपुर टेस्ट में करारी शिकस्त देने के बाद भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। इस साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास भी रच दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में मिली जीत के साथ ही भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर लगातार चौथी बार कब्जा किया। करीब 26 साल से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेली जा रही है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी टीम ने लगातार चौथी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया हो।2️⃣-0️⃣ ✅@cheteshwar1 with the winning runs as #TeamIndia register a 6️⃣-wicket win in Delhi 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/hQpFkyZGW8#INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/1wrCKXPASU — BCCI (@BCCI) February 19, 2023
भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई
In his 1️⃣0️⃣0️⃣th Test, @cheteshwar1 finishes off the chase in style 🙌🏻#TeamIndia secure a 6️⃣-wicket victory in the second #INDvAUS Test here in Delhi 👏🏻👏🏻
— BCCI (@BCCI) February 19, 2023
Scorecard ▶️ https://t.co/hQpFkyZGW8@mastercardindia pic.twitter.com/Ebpi7zbPD0
दोनों टीमों के आंकड़े
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
| साल | नतीजा |
| 1996/97 | भारत अपने देश में 1-0 से जीता |
| 1997/98 | भारत अपने देश में 2-1 से जीता |
| 1999/00 | भारत ऑस्ट्रेलिया में 3-0 से हारा |
| 2000/01 | भारत अपने देश में 2-1 से जीता |
| 2003/04 | भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज 1-1 से
ड्रॉ (भारत ने ट्रॉफी रिटेन किया) |
| 2004/05 | भारत अपने देश में 2-1 से हारा |
| 2007/08 | भारत ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से हारा |
| 2008/09 | भारत अपने देश में 2-0 से जीता |
| 2010/11 | भारत अपने देश में 2-0 से जीता |
| 2011/12 | भारत ऑस्ट्रेलिया में 4-0 से हारा |
| 2012/13 | भारत अपने देश में 4-0 से जीता |
| 2014/15 | भारत ऑस्ट्रेलिया में 2-0 से हारा |
| 2016/17 | भारत अपने देश में 2-1 से जीता |
| 2018/19 | भारत ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से जीता |
| 2020/21 | भारत ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से जीता |
| 2022/23 | भारत अपने देश में 2-0 से आगे |
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 104 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से 32 मुकाबले भारत ने और 43 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। एक मैच टाई और 28 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम अब जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से सिर्फ एक कदम दूर है। अब भारत को सिर्फ एक मैच और जीतना है। सीरीज ड्रॉ रहने की स्थिति में भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए नुकसान उठाना होगा। उसे फाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे दो टेस्ट में से एक जीतना जरूरी हैं। दोनों हार उसके फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले दो टेस्ट की सीरीज पर निर्भर कर देगी। हालांकि, सीरीज 3-1 से जीतने पर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...
For his magnificent all-round performance including a brilliant 7⃣-wicket haul, @imjadeja receives the Player of the Match award 🏆#TeamIndia win the second #INDvAUS Test by six wickets 👌🏻👌🏻
— BCCI (@BCCI) February 19, 2023
Scorecard ▶️ https://t.co/hQpFkyZGW8@mastercardindia pic.twitter.com/rFhCZZDZTg