फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India will take on Pakistan in semifinal of Under 19 world cup 2020

U-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, 4 फरवरी को होगा महामुकाबला

Sat, 01 Feb 2020 07:54 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 01 Feb 2020 07:54 AM IST
विज्ञापन
India will take on Pakistan in semifinal of Under 19 world cup 2020
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

चिर प्रतिद्वंद्वि भारत-पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में भिड़ने को तैयार है। मौका होगा दक्षिण में जारी अंडर-19 विश्व कप का सेमीफाइनल। सुपर लीग क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से मात दी। इसके साथ ही यह तय हो गया कि किन चार टीम के बीच अंडर-19 विश्व कप का सेमीफाइनल खेला जाएगा।

विज्ञापन

कब होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर?

4 फरवरी को मौजूदा चैम्पियन भारत और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान सेमीफाइनल में टकराएंगे। भारत पहले ही ऑस्ट्रेलिया को हराकर अंतिम चार में अपना स्थान सुरक्षित कर चुका है। शुक्रवार को अफगानिस्तान की टीम पहले खेलते हुए 189 रनों पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने 53 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर 190 रन लक्ष्य हासिल कर लिया।

6 फरवरी को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा जबकि अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल 9 फरवरी को होगा। सर्वाधिक चार बार की विजेता भारतीय टीम अबतक इस विश्व कप में अजेय रही है। पहले मैच में श्रीलंका को 90 रन, दूसरे मुकाबले में जापान को 10 विकेट, तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 44 रन तो क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 74 रन से धूल चटाते हुए टीम इंडिया ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। अब वह अपने पांचवें खिताब की ओर बढ़ रही है।

दूसरी ओर पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान जैसी टीमों को हराया। बांग्लादेश से उसका एक मुकाबला बेनजीता रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed