फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India will face pakistan in asia cup on 28 August chance to take revenge of t20 world cup defeate

IND vs PAK: एशिया कप में 28 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, विश्व कप में मिली हार का बदला लेने का मौका

Fri, 08 Jul 2022 12:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 12:08 PM IST
सार

2021 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। अब टीम इंडिया के पास इस हार का बदला लेने का मौका है। 2022 टी20 विश्व कप में भी भारत का सामना पाकिस्तान से होना है। 
 

विज्ञापन
India will face pakistan in asia cup on 28 August chance to take revenge of t20 world cup defeate
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 में भारत का सामना पाकिस्तान से होना है। यह मैच 28 अगस्त को हो सकता है। टीम इंडिया के पास इस मैच में पाकिस्तान को हराकर 2021 टी20 विश्व कप में मिला हार का बदला लेने का मौका रहेगा। एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका को मिली है। पहले अटकलें लगाई जा रहीं थी कि श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट की वजह से यह टूर्नामेंट यूएई में हो सकता है, लेकिन अब यह टूर्नामेंट श्रीलंका में ही तय शेड्यूल के अनुसार खेला जाएगा। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डेसिल्वा ने एशियन क्रिकेट काउंसिल को भी इसके लिए राजी कर लिया है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, क्योंकि इसके बाद टी20 विश्व कप का भी आयोजन होना है। भारत इस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा। 27 अगस्त से मुख्य दौर के मुकाबले शुरू होंगे। इससे पहले क्वालीफाइंग राउंड खेला जाएगा। 
विज्ञापन

पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था
2021 टी20 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था और टीम इंडिया को इस मैच में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। यह पहला मौका था, जब टीम इंडिया विश्व कप में पाकिस्तान से हारी थी। इससे पहले वनडे या टी20 विश्व कप में पाकिस्तान कभी भी भारत को नहीं हरा पाया था। 2021 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत लीग स्टेज से ही बाहर हो गया था। अब टीम इंडिया के पास इस हार का बदला लेने का मौका है। 

इन टीमों के बीच होगा मुकाबला
एशिया कप 2022 में मुख्य दौर के लिए भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही जगह बना चुके हैं, लेकिन एक टीम का नाम तय होना बाकी है। क्वालीफाइंग राउंड में यूएई, ओमान, नेपाल और हॉन्गकॉन्ग के बीच मुकाबला होगा। यहां जीतने वाली टीम मुख्य दौर में जगह बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed