{"_id":"670134af461c1e51e8070118","slug":"india-w-vs-pakistan-w-live-streaming-telecast-where-how-to-watch-ind-w-vs-pak-w-t20-world-cup-match-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs PAK W Live Streaming: सही संयोजन की तलाश में उतरेगी भारतीय टीम, जानें कहां देख पाएंगे लाइव मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs PAK W Live Streaming: सही संयोजन की तलाश में उतरेगी भारतीय टीम, जानें कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Sun, 06 Oct 2024 08:40 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 06 Oct 2024 08:40 AM IST
सार
IND W vs PAK W Live Streaming: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी विभाग में खराब प्रदर्शन किया। भारत का नेट रन रेट भी -2.99 का चल रहा है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच रविवार को टी20 विश्व कप का महामुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम ने जहां हार के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत की है, वहीं, पाकिस्तान ने जीत के साथ इस वैश्विक टूर्नामेंट का आगाज किया है। भारतीय टीम के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि एक भी भूल उसके लिए आगे की राह कठिन कर सकती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को टीम संयोजन में सुधार करना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ अरुंधति रेड्डी के रूप में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल करने के लिए भारत को अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ा। इस वजह से हरमनप्रीत को तीसरे, जेमिमा रॉड्रिग्ज को चौथे और ऋचा घोष को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा, जबकि अमूमन वे इन स्थानों पर बल्लेबाजी नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब रहा प्रदर्शन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी विभाग में खराब प्रदर्शन किया। भारत का नेट रन रेट भी -2.99 का चल रहा है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। भारत का ग्रुप ए में सामना अब पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से होना है और अगर उसे अगले दौर में प्रवेश करना है तो टीम को इन देशों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

हम भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच रविवार यानी छह अक्तूबर को खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच कब से शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानि दोपहर तीन बजे होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
महिला टी20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसके अलग अलग चैनल पर आप अलग अलग भाषाओं में मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच को ऑनलाइन डिज्नी+हॉटस्टार एप (Disney+Hotstar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।