IND vs WAXI: भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराया, सूर्या की फिफ्टी, भुवी-अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी
टी20 विश्व कप की तैयारी में जुटी भारतीय टीम ने अपने पहले अभ्यास मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हरा दिया। पर्थ में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम 145 रन ही बना पाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी और भारत के शुरुआती बल्लेबाज छोटे स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम की वापसी कराई। उन्होंने 35 गेंदों में तीन चैके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 20 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी के चलते भारत ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 158 रन बनाए।
159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पावरप्ले में 29 रन बनाकर चार विकेट गंवा दिए। भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए और भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। आखिरी ओवर में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट गिर गए थे और जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी। हर्षल ने शानदार गेंदबाजी की और भारत को 13 रन से जीत दिला दी।
पर्थ के मैदान में भारतीय टीम का उद्देश्य इस अभ्यास मैच के जरिए ऑस्ट्रेलिया हालातों के साथ सामंजस्य बैठाना है। पर्थ में तेज गेंदबाजों को उछाल और गति जमकर मिलती है। ऐसे में भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज इसके हिसाब से अभ्यस्त होकर खुद को और बेहतर बना रहे हैं।
बल्लेबाजों के लिए ऑस्ट्रेलिया में छोटी गेंद चुनौती पेश करती है और सभी भारतीय बल्लेबाजों को अपना पुल शॉट बेहतर करना होगा। वहीं, गेंदबाजों को उछाल और स्विंग के हिसाब से अपनी लाइन लेंथ ज्यादा सटीक करनी होगी। इस मैच से पहले विराट कोहली ने फैंस को ऑटोग्राफ दिया।
#TeamIndia to bat first. https://t.co/y4pm5dXxru
— BCCI (@BCCI) October 10, 2022
A look at the pitch for our practice match against Western Australia.
— BCCI (@BCCI) October 10, 2022
Rohit Sharma and Rishabh Pant walk out to open the innings. pic.twitter.com/Qzxs10zPUJ
Nice gesture from Virat Kohli to give autograph to fans ahead of the warm up match. pic.twitter.com/baQulbApg6
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 10, 2022
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाः डार्सी शॉर्ट, आरोन हार्डी, कैमरून बैनक्रॉफ्ट (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर (कप्तान), सैम फैनिंग, हैमिश मैकेंजी, झाय रिचर्डसन, एंड्रयू टाय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, मैथ्यू केली, निक हॉब्सन।
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।