फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies: Yashasvi will prepare in NCA for West Indies tour, may get a chance to debut in Test

India vs West Indies: विंडीज दौरे के लिए NCA में तैयारी करेंगे यशस्वी, टेस्ट में डेब्यू का मिल सकता है मौका

Sat, 24 Jun 2023 08:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 24 Jun 2023 08:58 PM IST
सार

12 जुलाई से भारत-वेस्टइंडीज के बीच डोमनिका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा।

विज्ञापन
India vs West Indies: Yashasvi will prepare in NCA for West Indies tour, may get a chance to debut in Test
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट मैचों की शृंखला के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में चयन की संभावना को लेकर उन्हें घबराहट और रोमांच दोनों का अहसास था।
विज्ञापन


जायसवाल ने कहा कि यह दस साल पहले शुरू हुए क्रिकेट के सफर एक बेहतरीन पड़ाव है। उन्होंने कहा कि वह वेस्टइंडीज दौरे से बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अभ्यास में जुटेंगे। इक्कीस साल के बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के भदोही से मुंबई आकर आजाद मैदान में एक तंबू में शुरुआती समय बिताने वाले जायसवाल ने कोच ज्वाला सिंह के मार्गदर्शन में अपने खेल में सुधार किया। उनकी प्रतिभा को देखने वालों को यह पता था कि वह भारतीय टीम में जगह बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों को एक महीने का ब्रेक
भारतीय टीम को डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद करीब एक महीने का ब्रेक मिला। 12 जुलाई से भारत-वेस्टइंडीज के बीच डोमनिका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा। वहीं, तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। पहला और दूसरा वनडे (29 जुलाई) बारबाडोस में, जबकि तीसरा वनडे एक अगस्त को त्रिनिदादा में खेला जाएगा।


टी20 सीरीज की शुरुआत तीन अगस्त से
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत तीन अगस्त से होगी। पहला टी20 त्रिनिदाद में, दूसरा टी20 छह अगस्त को गयाना में, तीसरा टी20 आठ अगस्त को गयाना में, चौथा टी20 12 अगस्त को फ्लोरिडा में और पांचवां टी20 13 अगस्त को फ्लोरिडा में ही खेला जाएगा। यानी यूएसए में भी दो टी20 खेले जाएंगे। अगला टी20 वर्ल्ड कप यानी 2024 टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएसए में ही खेला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed