{"_id":"38a02d5b1d3bab22cf514397d700ac92","slug":"india-vs-srilanka-5th-odi-preview-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रांची में भी मैदान मारने को तैयार भारत, क्लीन स्वीप पर नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रांची में भी मैदान मारने को तैयार भारत, क्लीन स्वीप पर नजर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 15 Nov 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया सीरीज के शुरुआती चारों मैच जीतने के बाद अब श्रीलंका पर क्लीन स्वीप करने के इरादे से रांची में उतरना चाहेगी।
हालांकि रांची में होने वाले सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे मैच में स्थानीय हीरो महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर नहीं दिखेंगे। वह चोटिल होने के कारण सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। धोनी की जगह टीम की अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं।
कोहली की टीम इंडिया कटक, अहमदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता के बाद अब रांची में भी जीत का पताका फहराना चाहेगी। टीम अगले साल वर्ल्ड कप से पहले आखिरी बार अपने देश में वनडे सीरीज खेल रही है। वर्ल्ड कप शुरू होने में अब 100 दिन से भी कम समय रह गया है ऐसे में टीम इंडिया का लक्ष्य जीत के साथ इस सीरीज को समाप्त कर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए निकलने पर होगा।
भारत इस सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां उसे पहले 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी होगी, फिर इसके बाद उसे एक त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेलना है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अलावा भारत हिस्सा लेंगे।

विनय और केदार को मिल सकता है मौका
जहां तक जारी वनडे सीरीज का सवाल है तो अब तक टीम इंडिया ने लाजवाब प्रदर्शन किया है और श्रीलंका को खेल के हर विभाग में कमतर साबित किया है। सीरीज के अंतिम 2 मैचों के लिए टीम इंडिया में वापसी करने वाले रोहित शर्मा ने चौथे मैच में 264 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलकर जिस तरह से विपक्षी गेंदबाजों की हवा निकाल दी उससे यही लगता है अंतिम मैच में भी बहुत कुछ ऐसा ही होने वाला है।
अनुभवी तेज गेंदबाज लसित मलिंगा और रंगना हेराथ की अनुपस्थिति में श्रीलंकाई गेंदबाजी बेहद कमजोर दिख रही है। एक ही मैच खेलकर शिखर धवन को पछाड़ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित इस मैच में भी बड़ी पारी खेलने की कोशिश कर सकते हैं। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे भी अपना दमखम दिखाने का मौका नहीं गंवाना चाहेंगे। रोहित की पारी के बाद रहाणे का वर्ल्ड कप में धवन के साथ पारी की शुरुआत करने का सपना धूमिल होता दिख रहा है।
सलामी बल्लेबाजों के अलावा अंबाती रायडू और कप्तान विराट कोहली भी सीरीज में रन बना रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज अंतिम मैच में भी रन बनाना चाहेंगे।
गेंदबाजी में तेज गेंदबाज उमेश यादव का सीरीज में उम्दा प्रदर्शन जारी है। नई गेंदों के साथ वह काफी कारगर साबित हुए हैं और अब तक 10 विकेट झटक चुके हैं। किसी भी सीरीज में उन्होंने पहली बार 10 विकेट लिए हैं। उनकी गेंदबाजी की सबसे खास बात यह है कि लगातार 3 मैचों में उन्होंने पहले ही ओवर में श्रीलंका को झटका दिया है। उमेश के अलावा लेफ्ट ऑर्म स्पिनर अक्षर पटेल भी लंका के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन कर उभरे हैं।
सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया अंतिम मैच में तेज गेंदबाज विनय कुमार और केदार जाधव को मौका दे सकती है।

ओस बिगाड़ सकती है किसी भी टीम का हिसाब-किताब
लगातार हार से त्रस्त श्रीलंका सीरीज में अपने हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी। वेस्टइंडीज का भारतीय दौरा अचानक बीच में ही रद्द किए जाने के बाद आनन-फानन में श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज तैयार किए जाने से लंका की टीम तैयार नहीं दिखी, जिसका असर खेल पर पड़ा। बल्लेबाज तो बल्लेबाज गेंदबाज भी भारतीय खिलाड़ियों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं।
श्रीलंका की बल्लेबाजी की बर्बादी का अंदाजा इससे लग सकता है कि पिछले चार में से 3 मैच में पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सके हैं। सीरीज में श्रीलंका की गेंदबाजी का स्तर काफी गिरा हुआ दिखा वे भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे। साथ ही क्षेत्ररक्षकों अपना क्षेत्ररक्षण सुधारना होगा। 4 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान पाने वाले रोहित ने बाद में दोहरा शतक लगाते हुए रिकॉर्ड ही बना दिया।
पिच क्यूरेटर का कहना है कि यह पिच बाउंस लेगी लेकिन बाद में स्पिनरों को मदद करेगी। हालांकि ओस के कारण पिच टर्न ले सकती है जो मैच का रुख पलटने में अपनी भूमिका निभा सकता है।
भारत रांची में अब तक नहीं हारा है। अब तक इस मैदान पर 2 मैच खेले गए हैं जिसमे एक मैच पिछले साल जनवरी में बारिश से बाधित हो गया था। भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 296 रन बनाए थे लेकिन बारिश से यह मैच रद्द हो गया।