फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka suryakumar Yadav said i am excited to play under coach Rahul Dravid

IND vs SL: सूर्यकुमार ने की कोच द्रविड़ की तारीफ, कहा- उनके नेतृत्व में खेलने को उत्साहित हूं

Wed, 07 Jul 2021 11:16 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 07 Jul 2021 11:16 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि मैंने कई खिलाड़ियों से सुना है कि राहुल बहुत ही शांत स्वभाव के इनसान है। मैं उनके नेतृत्व में खेलने के लिए उत्साहित हूं। 

विज्ञापन
India vs Sri Lanka suryakumar Yadav said i am excited to play under coach Rahul Dravid
सूर्यकुमार यादव - फोटो : twitter@surya_14kumar

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आगामी श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली एकदिवसीय सीरीज को देखते हुए जमकर तैयारी कर रहे हैं। टीम में शामिल दूसरे खिलाड़ियों की तरह मुंबई का यह बल्लेबाज कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में खेलने को लेकर काफी उत्साहित है। श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का कोच बनाया गया है। 

विज्ञापन

श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम इस दौरे पर मेजबानों के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत 13 जुलाई से हो रही है। इस टूर पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। जबकि भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कोच राहुल द्रविड़ की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने द्रविड़ की शांत स्वभाव की सराहना की और पूर्व टीम इंडिया के कप्तान से नई चीजें सीखने की इच्छा व्यक्त की। 

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार ने कोरोना वायरस महामारी की तरफ संकेत करते हुए कहा, इस स्थिति में यह टूर प्रत्येक के लिए बड़ा अवसर है, खुद को अभिव्यक्त करना यह एक बड़ी चुनौती और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि राहुल द्रविड़ हमारे साथ हैं, हमने उनके बारे में काफी कुछ सुना है, यह उनके साथ हमारा पहला टूर है, मैंने बहुत सारे खिलाड़ियों से सुना है कि राहुल द्रविड़ बहुत की शांत प्रकृति के इनसान हैं, मैं उनके नेतृत्व में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। 

जहां तक सूर्यकुमार यादव की बात है तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरूआत की है। इस साल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शानदार अर्धशतक लगाकर उन्होंने बताया था कि वह किस आला दर्जे के खिलाड़ी हैं। वहीं भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली सीरीज के बारे में उन्होंने कहा कि वह जीरो लेवल से शुरूआत करेंगे। 

यादव ने आगे कहा, मेरा मानना है कि वह एक अलग तरह की चुनौती थी, आप हर बार गेम में बेहतर करने के इरादे से जाते हो, आपको शून्य से शुरूआत करनी होती है, यहां पर भी मुझे शून्य से शुरू करना है, वह एक अलग सीरीज थी यह एक अलग सीरीज है लेकिन चुनौती एक जैसी है। उन्होंने कहा कि अगर दबाव नहीं होगा तो मजा नहीं आएगा। यह एक बड़ी चुनौती होगी जिसके लिेए मैं तैयार हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed