India vs South Africa टेस्ट सीरीज में हुआ यह बड़ा बदलाव, BCCI ने बदले कई नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अक्टूबर में होने वाली टेस्ट सीरीज में एक बड़ा बदलाव हुआ है। सितंबर में भारत दौरे पर आ रही दक्षिण अफ्रीका की टीम 3 टी-20 इंटरनेशनल और 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने वाली है। इसी टेस्ट सीरीज के दो मुकाबलों के आयोजन स्थल आपस में बदल दिए गए हैं।
झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अनुरोध पर बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के स्थलों में बदलाव किए हैं। दरअसल, दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले टेस्ट मैच के चलते दूसरे टेस्ट मैच की तारीखों में टकराव हो रहा था, जिसके बाद JSCA की अपील पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स यानी सीओए ने यह बड़ा फैसला लिया।
अब दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी पुणे को सौंपते हुए तीसरे मैच की मेजबानी रांची को दे दी गई है। नए कार्यक्रमानुसार पुणे 10 से 14 अक्टूबर तक दूसरे टेस्ट और रांची 19 से 23 अक्टूबर तक तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। पहले रांची में दूसरा टेस्ट और पुणे में तीसरा टेस्ट होना था। दक्षिण अफ्रीका की टीम 15 सितंबर से भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
पहला टेस्ट मैच- 2 से 6 अक्टूबर- विशाखापत्तनम
दूसरा टेस्ट मैच- 10 से 14 अक्टूबर- पुणे
तीसरा टेस्ट मैच- 19 से 23 अक्टूबर- रांची
अफगानिस्तान का नया हेडक्वार्टर लखनऊ में
अफगानिस्तान टीम का भारत में नया हेडक्वार्टर अब लखनऊ होगा। उसके मुकाबले अटल बिहारी वाजपेई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। इससे पहले अफगानी टीम के भारत में मुकाबले देहरादून और ग्रेटर नोएडा में होते रहे हैं।
अधिक उम्र के पाए जाने वाले खिलाड़ियों की सजा में मिल सकेगी छूट
बीसीसीआई ने अधिक उम्र के पाए जाने वाले खिलाड़ियों की सजा में थोड़ी छूट देने का फैसला किया है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर के रासिक सलाम जैसे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। प्रशासकों की समिति के फैसले के अनुसार अधिक उम्र के पाए जाने वाले खिलाड़ियों को अब बैन के दूसरे साल में इंटर क्लब मैचों और इंटर क्लब टूर्नामेंट्स में खेलने की छूट मिलेगी। अभी तक इस मामले में पकड़े जाने वाले खिलाड़ियों को 2 साल के लिए बैन कर दिया जाता था।