भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डीन एल्गर बाल-बाल बच गए। मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव का एक खतरनाक बाउंसर उनके हेलमेट पर लगा और वह तुरंत पिच पर ही बैठ गए।
2 of 5
डीन एल्गर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 9.3वें ओवर में उमेश यादव की गेंद डीन एल्गर के हेलमेट पर बहुत तेजी से लगी। 145 किमी की रफ्तार वाली गेंद एल्गर के हेलमेट पर जैसे ही लगी, वह तुरंत पिच पर ही बैठ गए। इसके बाद विराट कोहली और टीम इंडिया के खिलाड़ी एल्गर के पास पहुंचे। फिजियो को तुरंत मैदान पर बुलाया गया।
3 of 5
डीन एल्गर
- फोटो : सोशल मीडिया
एल्गर की चोट के कारण समय से पहले टी-ब्रेक का एलान कर दिया गया। वह दोबारा मैदान पर बल्लेबाजी करने नहीं आए। उनकी जगह जॉर्ज लिंडे बल्लेबाजी करने के लिए हेनरिक क्लासेन के साथ मैदान पर उतरे। मैच में अब डीन एल्गर नहीं खेलेंगे।
4 of 5
डीन एल्गर
- फोटो : सोशल मीडिया
एल्गर को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम की तरफ से बयान जारी करके कहा गया है कि डीन एल्गर की जांच चल रही है। जल्दी ही एल्गर के बारे में अपडेट दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, डीन एल्गर की जगह थ्युनिस डिब्रून लेंगे।
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रन पर घोषित की। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी लंच के बाद 162 रन पर सिमट गई। कप्तान विराट कोहली ने द. अफ्रीकी टीम को फॉलोऑन दिया है। खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 62 रन बना ली है।