फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa third test third day johannesburg live updates

INDvSA: बुमराह की बाउंसर से घायल हुए एल्गर, रद्द हुआ तीसरे दिन का खेल

Fri, 26 Jan 2018 11:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa third test third day johannesburg live updates
डीन एल्गर - फोटो : File

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट पर खराब पिच के कारण संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में शुक्रवार को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर डीन एल्गर के घायल होते ही अंपायर्स ने मैच रोक दिया। इसके बाद समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पिच खराब के कारण मैच रद्द किया जाएगा या फिर शनिवार को इसे जारी रखा जाएगा। 

विज्ञापन


बहरहाल, टीवी रीप्ले से यह पता चला है कि बुमराह की जो गेंद बाउंस हुई थी वह स्टंप्स के बेस से 8।5 मीटर की दूसरी पर थी। इसका मतलब यह है कि यह गेंद शॉर्ट पिच लेंथ की ही थी। इसलिए इस गेंद की वजह से कोई मैच रोकने की आपत्ति नहीं उठा सकता। मगर पिच पर कई बार असाधारण उछाल देखने को मिला, जिसकी वजह से अंपायर्स और मैच रेफरी ने मैच रोकने का फैसला लिया।
विज्ञापन


बता दें कि टीम इंडिया द्वारा मिले 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप्स तक 8।3 ओवर में एक विकेट खोकर 17 रन बना लिए हैं। डीन एल्गर 11* और हाशिम अमला 2* रन पर नाबाद रहे। टीम इंडिया को एकमात्र सफलता मोहम्मद शमी ने एडेन मार्करम (4) को पटेल के हाथों कैच आउट कराकर दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसप्रीत बुमराह ने पारी के 9वें की तीसरी गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जो सीधे जाकर एल्गर के हेलमेट पर लगी। एल्गर बैकफुट पर जाकर गेंद को डक करने गए, लेकिन गेंद उनके हेलमेट पर लगी। इसके बाद मैदान के अंदर ही उनका उपचार किया गया। तब तक मैच रेफरी ने अंपायर से सलाह मशविरा करके मैच रोकने का फैसला लिया। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली मैच रेफरी से फैसले से खुश नजर नहीं आए।

क्रिकेट विशेषज्ञों का भी मानना है कि गेंदबाज ने अपने प्रयास से बाउंसर डाली थी न कि पिच से उसे अतिरिक्त मदद मिली। अब यह देखना होगा कि क्या मैच आगे बढ़ेगा या फिर तीसरा टेस्ट ड्रॉ घोषित कर दिया जाएगा।

टीम इंडिया को विशाल बढ़त दिलाने में इन बल्लेबाजों ने खेली कमाल की पारी

india vs south africa third test third day johannesburg live updates
टीम इंडिया
इससे पहले टीम इंडिया ने शुक्रवार को तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 241 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया की दूसरी पारी 80।1 ओवर में 247 रन पर सिमटी। अजिंक्य रहाणे (48), कप्तान विराट कोहली (41), भुवनेश्वर कुमार (33) और मोहम्मद शमी (27) ने टीम इंडिया को विशाल बढ़त दिलाने में मदद की। याद हो कि टीम इंडिया की पहली पारी 187 रन पर सिमटी थी, जिसके बाद प्रोटियाज टीम की पहली पारी 194 रन पर ऑलआउट हुई थी। 

जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में टीम इंडिया ने शुक्रवार को अपनी पारी 49/1 से आगे बढ़ाई। विजय-राहुल की जोड़ी कोई कमाल नहीं कर सकी और अपने कल के स्कोर में सिर्फ दो रन जोड़ सकी। केएल राहुल (16) अपने कल के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर पाए और फिलेंडर की गेंद पर स्लिप में फाफ डू प्लेसी को आसान कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।

जल्द ही मोर्ने मोर्केल ने चेतेश्वर पुजारा (1) को दूसरी स्लिप में प्लेसी के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को जोरदार झटका दिया। राहुल के जल्दी आउट होने के बाद मुरली विजय (25) ने कप्तान कोहली के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की और टीम को 100 रन पर पहुंचाया। हालांकि, कागिसो रबाडा ने विजय को क्लीन बोल्ड करके टीम इंडिया को करारा झटका दिया। इसी समय अंपायर्स ने लंच की घोषणा कर दी।

लंच के बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच एक अच्छी साझेदारी हो रही थी कि कागिसो रबाडा ने कप्तान विराट कोहली को 41 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर टीम इंडिया को पांचवां झटका दिया। इसके बाद आए हार्दिक पांड्या के रूप में टीम इंडिया को छठा झटका लगा। पांड्या को चार रन पर रबाडा ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया।

यहां से अजिंक्य रहाणे (48) ने भुवनेश्वर कुमार के साथ सातवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को 200 रन के पार लगाया। 68 गेंदों में 6 चौको की मदद से 48 रन बनाने वाले रहाणे की पारी का अंत मोर्ने मोर्केल ने किया। विकेटकीपर कॉक ने अपनी बाएं ओर डाइव लगाकर रहाणे का अच्छा कैच लपका। 

शमी ने छुडाएं अफ्रीकी गेंदबाजों के छक्के

india vs south africa third test third day johannesburg live updates
रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI
यहां से भुवी ने मोहम्मद शमी (27) के साथ तेजी से 35 रन की साझेदारी की। शमी ने इस दौरान मोर्केल और रबाडा की गेंद पर जानदार छक्के भी जड़े। फिर लुंगी एनगिडी ने शमी का कैच डीविलियर्स के हाथों झिलवाकर इस साझेदारी को तोड़ा। जल्द ही मोर्केल ने राउंड द विकेट से गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार (33) को अपना शिकार बनाया। 

फिलेंडर ने जसप्रीत बुमराह को मिडऑन में रबाडा के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय पारी का अंत किया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वेर्नोन फिलेंडर, कागिसो रबाडा और मोर्ने मोर्केल ने तीन-तीन विकेट लिए। लुंगी एनगिडी को एक सफलता मिली।

याद हो कि दूसरे दिन टीम इंडिया को पहला झटका पार्थिव पटेल (16) के रूप में लगा, जिन्हें फिलेंडर ने मार्करम के हाथों कैच आउट कराया।

इससे पहले टीम इंडिया की पहली पारी 187 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 194 रन पर सिमटी। जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लेकर मेजबान टीम को विशाल बढ़त लेने से रोक दिया। बुमराह के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने तीन जबकि इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिया। वहीं दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हाशिम अमला (61) सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed