फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsSA: प्रोटियाज ने उड़ा रखी है विराट की रातों की नींद, हर हाल में चाहिए जीत

Sat, 14 Sep 2019 10:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 14 Sep 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
India vs South Africa: Team india record first win against the Proteas in T20Is at home
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 सितंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। अब तक दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ टी-20 सीरीज में 14 बार आमने सामने हुई हैं। जिसमें से भारत ने आठ और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच मुकाबले जीते हैं। एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। 


 

India vs South Africa: Team india record first win against the Proteas in T20Is at home
भारत बनाम द. अफ्रीका - फोटो : pti

टीम इंडिया इस वक्त अपने शानदार फॉर्म में है और दक्षिण अफ्रीका से मजबूत नजर आ रही है। मगर इससे इतर एक और चीज है और वो है कि अपनी ही धरती पर प्रोटियाज के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। मतलब ये कि भारत ने अपनी सरजमीं पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका को एक बार भी नहीं हरा पाया है। मतलब टीम इंडिया को अपनी धरती पर पहली जीत की तलाश है।

India vs South Africa: Team india record first win against the Proteas in T20Is at home
IND VS SA - फोटो : सोशल मीडिया

आकंड़ों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारतीय सरजमीं पर छह मैच खेली है, जिसमें चार मैचों में प्रोटियाज टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस हिसाब से दक्षिण अफ्रीकी टीम के जीत का प्रतिशत 66.67 का है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका इकलौती ऐसी टीम है, जिसे भारत ने अपनी धरती पर नहीं हरा पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs South Africa: Team india record first win against the Proteas in T20Is at home
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि टी-20 मैच में पहली बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत 2006 में दक्षिण अफ्रीका के वांडरर्स स्टेडियम में हुई थी। भारत ने वह मैच छह विकेट से जीता था। आखिरी बार 2018 में इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज हुई थी, जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था और मैन इन ब्लू ने 2-1 से सीरीज जीती थी। 

विज्ञापन
India vs South Africa: Team india record first win against the Proteas in T20Is at home
टीम इंडिया - फोटो : social media

वहीं, भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी सरजमीं पर 2015 में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी। तीन मैचों की सीरीज मेहमान टीम ने 2-0 से अपने नाम किया था, जबकि तीसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।  बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed