{"_id":"62a5d2a9e7512115070910f3","slug":"india-vs-south-africa-t20-quinton-de-kock-record-2nd-wicketkeeper-after-ms-dhoni-to-register-50-catches-in-t20is","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 2nd T20: दूसरे टी-20 में ये खास रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे क्विंटन डिकॉक, धोनी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA 2nd T20: दूसरे टी-20 में ये खास रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे क्विंटन डिकॉक, धोनी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
Sun, 12 Jun 2022 07:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:44 PM IST
सार
सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक भी एक खास रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50 कैच से बस एक कैच दूर हैं।
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज कटक में दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हराया था। भारतीय टीम अब कटक में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।
विज्ञापन
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक भी एक खास रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50 कैच से बस एक कैच दूर हैं। अगर वह दूसरे टी-20 में ऐसा करते हैं तो टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50 कैच लेने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50 कैच लेने वाला दुनिया के पहले विकेटकीपर भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं। इसके अलावा डिकॉक एक और रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। वह सबसे छोटे फॉर्मेट (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैच) में 300 छक्के से बस दो छक्के दूर हैं।
पहले टी-20 की बात करें तो भारत ने ईशान किशन की 76 रन की पारी और हार्दिक पांड्या की 12 गेंदों पर 31 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 211 रन बनाए थे। जवाब में रसी वान डर डुसेन की नाबाद 75 रन और डेविड मिलर की नाबाद 64 रन की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।