फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsSA: सबसे बड़े गेंदबाज बने अश्विन, पांच विकेट लेते ही इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Sat, 05 Oct 2019 08:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Oct 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa: R ashwin took five wickets against south africa in first innings 
आर अश्विन - फोटो : अमर उजाला

लगभग एक साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। खेल के तीसरे दिन अश्विन ने पांच विकेट हॉल अपने नाम किए।


 

india vs south africa: R ashwin took five wickets against south africa in first innings 
आर अश्विन - फोटो : social Media

बता दें कि अश्विन ने पिछले साल छह दिसंबर 2018 को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। उसके बाद सीधे उन्हें प्रोटियाज के खिलाफ खेलने का मौका मिला। हालांकि इससे पहले वेस्टइंडीज दौरे के लिए वो भारतीय टीम में जरूर थे, लेकिन उन्हें दो टेस्ट मैचों की सीरीज के किसी भी मैच में अंतिम ग्यारह में मौका नहीं दिया गया। 

india vs south africa: R ashwin took five wickets against south africa in first innings 
आर अश्विन - फोटो : social Media

पहले टेस्ट के पहली ही पारी में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। अश्विन ने पहली पारी में अब तक पांच विकेट लिए हैं और मेहमान टीम के बल्लेबाजों पर हावी रहे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ये पांचवां मौका था जब आर अश्विन ने एक पारी में पांच विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs south africa: R ashwin took five wickets against south africa in first innings 
आर अश्विन - फोटो : social Media

इस मामले में अश्विन ने टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह और तेज बॉलर जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार-चार बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया था। 

विज्ञापन
india vs south africa: R ashwin took five wickets against south africa in first innings 
आर अश्विन और विराट कोहली - फोटो : file pic

बता दें कि अश्विन के टेस्ट क्रिकेट में ये 27वां मौका था जब उन्होंने किसी पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने सात बार 10 या उससे अधिक विकेट अपने नाम किया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed