फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa, mumbai oneday controvercy

मुंबई वनडे विवाद: 14 दिन बाद नाइक और शास्त्री के बीच हुई सुलह

Mon, 09 Nov 2015 12:40 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa, mumbai oneday controvercy

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 25 अक्टूबर को खेले गए आखिरी वनडे मैच के बाद टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री और पिच क्यूरेटर सुधीर नाइक के बीच हुए विवाद का हल 14 दिन बाद निकल गया है। इस मामले में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष दिलीप वेंगसरकर ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


एमसीए क्यूरेटर सुधीर नाइक ने भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री के खिलाफ शिकायत वापस ले ली है। नाइक ने शिकायत की थी कि वानखेडे़ स्टेडियम में 25 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका के पांचवें एवं अंतिम वनडे मैच में 438 रन बनाने के बाद शास्त्री ने उन्हें अपशब्द कहे थे। वेंगसरकर ने दोनों खिलाड़ियों का पक्ष सुना और दोनों को मामले को यही खत्म करने की सलाह देते हुए कहा कि मामला गलतफहमी का है।
विज्ञापन


वेंगसरकर के सुलह कराने के बाद मुंबई के इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों शास्त्री और नाइक ने आपस में हाथ मिलाए। कुछ समय बाद नाइक ने अपनी शिकायत भी वापस ले ली। वेंगसरकर ने कहा कि अब दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है। सब कुछ नॉर्मल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़िए, पूरा मामला

india vs south africa, mumbai oneday controvercy

टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री अपने कड़े तेवर के लिए जाने जाते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुंबई के वानखेड़े में खेले गए आखिरी वनडे मैच में अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 438 रनों का बड़ा टारगेट दिया। वानखेड़े में रन बनता देखकर शास्‍त्री का दिमाग पहले से ही खराब था और मैच में करारी हार के बाद तो वह गुस्से से लाल हो गए।

मैच खत्म होने के बाद जब शास्‍त्री का सामना पिच क्यूरेटर सुधीर नाइक से हुआ तो उनसे उलझ पड़े। दोनों में तीखी बहस हुई, क्योंकि इस मैच के बाद भारत वनडे सीरीज हार चुका था।

एनडीटीवी की वेबसाइट के अनुसार, डायरेक्टर शास्त्री ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सुधीर नाइक और अब पिच क्यूरेटर नाइक से जोरदार बहस की। बहस के दौरान ही शास्त्री ने नाइक को मराठी में गाली भी दे दी। शास्त्री पिच को लेकर काफी नाराज थे।

टीम डायरेक्टर शास्त्री के बहस से नाराज सुधीर नाइक ने भी जमकर जवाब दिया और शास्त्री से कहा कि वह उनसे सवाल नहीं पूछ सकते हैं। वह उनके प्रति जवाबदेही नहीं रखते। सिर्फ टीम शास्त्री ही नहीं बल्कि कप्तान धोनी भी पिच के मिजाज से बेहद नाराज थे और मैच के बाद खुलकर आलोचना भी की। साथ ही यह भी माना कि गेंदबाज ठीक से गेंद नहीं डाल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed