इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भारत की पिच को बताया बोरिंग, फैंस ने जमकर लताड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने शुक्रवार को भारत में टेस्ट मैच पिचों की आलोचना की है। वॉन ने भारत की पिचों को बोरिंग करार दिया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय पिच बल्लेबाजों के लिये ज्यादा ही फायदेमंद हैं। साथ ही उनका ये भी मानना है कि भारत में टेस्ट मैच की पिचों के कारण मुकाबला एकतरफा रहता है।
उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत में टेस्ट मैच क्रिकेट की पिचें बोरिंग हैं। मुकाबले के पहले तीन-चार दिन ज्यादा ही बल्ले के पक्ष में रहते हैं जिससे गेंदबाजों को ज्यादा काम करने की जरूरत होती है। मेरा यही मानना है।' इस ट्वीट के बाद वॉन बुरी तरह घिर गए। भारतीय फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।
Test Match Cricket pitches in India are boring ... The first 3/4 days the contest is far too in favour of the Bat ... needs more action for the bowler ... My thought of the day ... #INDvSA
विज्ञापन विज्ञापन— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) October 11, 2019
Or maybe it's the skill level of Indians, and the lack of of the opposition.
— Stadium Reports (@stadium_reports) October 11, 2019
Does this mean you well not complain when India prepare track turners??? This will allow the bowlers to be in action more
...and the moment it starts spinning a bit ,you people start crying over pitches turning square.
— Bharath🃏 (@carromball_) October 11, 2019
बता दें कि वॉन ने यह बात भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान की है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। पुणे टेस्ट में भारतीय टीम ने शिकंजा कस लिया है। शुक्रवार को मैच के दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली के सातवें दोहरे शतक के बूते टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 5 विकेट गंवाकर 601 रन पर घोषित की।
भारतीय बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाजों का दम देखने को मिला। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय पेसर्स ने महज 36 रन खर्च करते हुए तीन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया। ब्रायन (20) और बतौर नाइट वॉचमैन आए नॉर्टजे (2) नाबाद लौटे। इस तरह भारत की पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज टीम अभी भी 565 रन पीछे हैं। बता दें कि पहले टेस्ट में भारत ने 203 रन से जीत हासिल की थी।