INDvSA : टीम इंडिया ने द. अफ्रीका में 26 साल बाद रचे दो इतिहास, किया सीरीज पर कब्जा
रोहित शर्मा (115 रन) और कुलदीप यादव के शानदार प्रदर्शन के बदौलत टीम इंडिया ने पोर्ट ऐलिजाबेथ में मंगलवार को खेले गए पांचवें वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में दक्षिण अफ्रीका को 275 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 201 रन पर ही ऑलआउट हो गई और मैच हार गई।
दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका कप्तान एडेन मार्करम के रूप में लगा। जसप्रीत बुमराह ने मार्करम को कोहली के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। वह 32 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। मार्करम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जेपी डुमिनी को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर आउट कराया। वह केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
वहीं, सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने 92 गेंदों में 5 चौकौं की मदद से शानदार 71 रन की पारी खेली। इसके अलावा डेविड मिलर (36) और हेनरिच क्लासेन (39) रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। वहीं, हार्दिक पांड्या और युजवेन्द्र चहल को 2-2 विकेट जबकि जसप्रीत बुमराह को 1 विकेट मिला।
रोहित ने जड़ा शानदार शतक
रोहित ने 126 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शानदार 115 रन बनाए। यह उनका वन-डे इंटरनेशनल करियर का 17वां शतक है। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। वहीं, विराट 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा एमएस धोनी (13) भुवनेश्वर कुमार (19*) रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एन्गिडी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 51 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कागिसो रबाडा को एक विकेट मिला।
सीरीज के अलावा टीम इंडिया ने इस मैदान रचा एक और इतिहास
बता दें कि पोर्ट ऐलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। टीम इंडिया 5 वन-डे खेले हैं और सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। चार मैचों में उसे दक्षिण अफ्रीका से और एक में केन्या से हार मिली है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो मेजबान टीम ने इस स्टेडियम में 32 वन-डे मैच खेले हैं, जिसमें उसे 20 में जीत, 11 में हार मिली है जबकि एक का कोई नतीजा नहीं निकला था, लेकिन टीम इंडिया ने पोर्ट ऐलिजाबेथ के इस स्टेडियम यह मैच जीतकर एक और इतिहास रच दिया।
मालूम हो कि इससे पहले टीम इंडिया ने डरबन में पहला मैच 6 विकेट से, दूसरा मैच सेंचुरियन में 9 विकेट से और तीसरा मैच केपटाउन में 124 रन से जीता था, लेकिन प्रोटियाज टीम ने बारिश से प्रभावित चौथे पिंक वन-डे में पांच विकेट से जीत हासिल कर मैच में वापसी की थी।