फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs south africa fifth odi match at Port Elizabeth live updates

INDvSA : टीम इंडिया ने द. अफ्रीका में 26 साल बाद रचे दो इतिहास, किया सीरीज पर कब्जा

Wed, 14 Feb 2018 01:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
India vs south africa fifth odi match at Port Elizabeth live updates
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

रोहित शर्मा (115 रन) और कुलदीप यादव के शानदार प्रदर्शन के बदौलत टीम इंडिया ने पोर्ट ऐलिजाबेथ में मंगलवार को खेले गए पांचवें वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में दक्षिण अफ्रीका को 275 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 201 रन पर ही ऑलआउट हो गई और मैच हार गई।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका कप्तान एडेन मार्करम के रूप में लगा। जसप्रीत बुमराह ने मार्करम को कोहली के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। वह 32 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। मार्करम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जेपी डुमिनी को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर आउट कराया। वह केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन


वहीं, सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने 92 गेंदों में 5 चौकौं की मदद से शानदार 71 रन की पारी खेली। इसके अलावा डेविड मिलर (36) और हेनरिच क्लासेन (39) रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। वहीं, हार्दिक पांड्या और युजवेन्द्र चहल को 2-2 विकेट जबकि जसप्रीत बुमराह को 1 विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने जड़ा शानदार शतक

India vs south africa fifth odi match at Port Elizabeth live updates
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 274 रन बनाए। टीम इंडिया को ओपनर 'गब्बर' शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा। रबाडा ने उनको एन्डिल फेह्लुक्वायो के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। धवन 23 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। इसके बाद यहां से दूसरे विकेट के लिए विराट और रोहित के बीच शानदार 105 रनों की साझेदारी हुई।

रोहित ने 126 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शानदार 115 रन बनाए। यह उनका वन-डे इंटरनेशनल करियर का 17वां शतक है। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। वहीं, विराट 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा एमएस धोनी (13) भुवनेश्वर कुमार (19*) रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एन्गिडी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 51 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कागिसो रबाडा को एक विकेट मिला।

सीरीज के अलावा टीम इंडिया ने इस मैदान रचा एक और इतिहास

India vs south africa fifth odi match at Port Elizabeth live updates
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

बता दें कि पोर्ट ऐलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। टीम इंडिया 5 वन-डे खेले हैं और सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। चार मैचों में उसे दक्षिण अफ्रीका से और एक में केन्या से हार मिली है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो मेजबान टीम ने इस स्टेडियम में 32 वन-डे मैच खेले हैं, जिसमें उसे 20 में जीत, 11 में हार मिली है जबकि एक का कोई नतीजा नहीं निकला था, लेकिन टीम इंडिया ने पोर्ट ऐलिजाबेथ के इस स्टेडियम यह मैच जीतकर एक और इतिहास रच दिया।

मालूम हो कि इससे पहले टीम इंडिया ने डरबन में पहला मैच 6 विकेट से, दूसरा मैच सेंचुरियन में 9 विकेट से और तीसरा मैच केपटाउन में 124 रन से जीता था, लेकिन प्रोटियाज टीम ने बारिश से प्रभावित चौथे पिंक वन-डे में पांच विकेट से जीत हासिल कर मैच में वापसी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed