{"_id":"629382f4d1e411670b2308ed","slug":"india-vs-south-africa-bcci-secretary-jay-shah-confirms-no-bio-bubbles-for-ind-vs-sa-t20i-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"India vs South Africa: भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ी राहत, दक्षिण अफ्रीका सीरीज से नहीं होगा बायो-बबल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India vs South Africa: भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ी राहत, दक्षिण अफ्रीका सीरीज से नहीं होगा बायो-बबल
Sun, 29 May 2022 08:09 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 29 May 2022 08:09 PM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज का पहला मैच नौ जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच कटक के बाराबाती स्टेडियम में 12 जून को होगा। 14 जून को विशाखापट्टनम में तीसरा टी20 आयोजित होगा। 17 जून को राजकोट में चौथा और 19 जून को बेंगलुरु में पांचवां मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज नौ जून से शुरू होनी है। उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राहत की खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दो साल के बाद बायो-बबल को हटाने का फैसला लिया है। दक्षिण अफ्रीका सीरीज से टीम इंडिया को बायो-बबल में नहीं रहना होगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इसकी पुष्टि की है।
भारत मे कोरोना की स्थिति में काफी सुधार आया है। अब संक्रमण के मामले बहुत ही कम आते हैं। बीसीसीआई ने इसे देखते हुए खिलाड़ियों को बायो-बबल से राहत देने का फैसला किया है। हालांकि, बायो-बबल से पीछा छूटने के बावजूद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट कराने होंगे। नियमित अंतराल पर बोर्ड यह टेस्ट कराएगा।
जय शाह ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि बायो-बबल हटाया जाएगा। उन्होंने कहा, ''अगर मैं गलत नहीं हूं तो आईपीएल-2022 के लिए बायो-बबल आखिरी था। भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट होगा, लेकिन कोई बायो-बबल नहीं होगा।'' बायो-बबल के कारण खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ा है। उन्हें कई दिनों तक क्वारंटाइन होना पड़ता है।
विज्ञापन
जय शाह ने आगे कहा कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के लिए बायो-बबल बनाया, जिसमें परिवार के सदस्यों को खिलाड़ियों के साथ रहने की अनुमति मिली और एक ऐसा माहौल बनाया जिसका खिलाड़ियों ने आनंद लिया। उन्होंने कहा, "हां, यह खिलाड़ियों के लिए कठिन है। हालांकि बायो-बबल के अंदर उन्हें परिवार जैसा माहौल मिला। उन्होंने भी इसका आनंद लिया।''